
जनवक्ता ब्यूरो, बद्दी
बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर कर्मचारी राज्य बीमा निगम, क्षेत्रीय कार्यालय बददी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता पी.वी.गुरंग, उप निदेशक एवं संचालन कामता प्रसाद, कार्यालय अधीक्षक ने की। गुरंग ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब डा. अंबेडकर का व्यक्तित्व और कृतित्व हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत होना चाहिए। वे संविधान निर्माता और मानवमूल्यों के संरक्षण के लिए सदैव जाने जाते रहेंगे। इससे पूर्व कार्यक्रम के संयोजक एवं संचालन कर रहे कामता प्रसाद ने बाबा साहब के ऐतिहासिक एवं उल्लेखनीय कार्यों की सभी को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम, महिलाओं को मिलने वाली प्रसूति अवकाश, समान कार्य समान वेतन, रोजगार कार्यालय की स्थापना, ट्रेड यूनियन की मान्यता सहित अन्य कार्यों को कराने का श्रेय बाबा साहब को ही जाता है। सहायक निदेशक हरपाल सिंह ने बाबा साहब के मूलमंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करोड को चरितार्थ करना चाहिए। वहीं मस्तराम ने बाबा साहब को केवल दलितों का ही नहीं बल्कि महिला और श्रमिकों का मसीहा बताया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में डा. दुषयंत सिंह , एस एम ओ, हरपाल सिंह, सहायक निदेशक एवं विकास वर्मा, सहायक निदेशक, मस्तराम, सुनील बौद्ध सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, रविदत्त सागर, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, आलोक रंजन, अध्यक्ष एसिक कर्मचारी संघ, चंद्र शेखर, महासचिव, एसिककर्मचारी संघ एवं आशा मेहता, क्रिएशन क्लब, राजेश कुमार, ब्रजमोहन सहित अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारियों ने बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रध्दांजलि अर्पित की।
