विधायक ने छत स्कूल के मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
सर्वागींण विकास के लिए आवश्यक है कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थी स्कूल की अन्य गतिविधियों के अतिरिक्त खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भाग लें ताकि उनका सम्पूर्ण मानसिक, शारीरिक व बौद्धिक विकास संभव हो सके। यह बात विधायक राजेन्द्र गर्ग ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छत के वार्षिक पााितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने अध्यापकों और अविभावकों से आग्रह किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ उन्हें संस्कारयुक्त शिक्षा देना भी सुनिश्चित करें ताकि देश के भावी कर्णधार बेहतर राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर सकें।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा स्कूलों में शिक्षा का बेहतर वातावरण बनाने के लिए अनेको योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के युग में विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित करें तथा उसकी प्राप्ती के लिए कड़ी मेहनत करें ताकि अपने क्षेत्र के साथ-साथ जिला व प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अखंड शिक्षा ज्योती, मेरे स्कूल से निकले मोती योजना शुरू की गई हैं। इस योजना के तहत स्कूल से निकले विद्यार्थी जिन्होंने जीवन में अपनी एक विशेष पहचान बनाई है उन्हें सम्मान प्रदान करने के लिए ऐसे विद्यार्थी का नाम स्कूल के डिस्पले बोर्ड पर अंकित किया जाएगा ताकि वर्तमान में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थी भी उनसे प्रेरणा लें।
उन्होंने कहा कि माह भर पढ़ाई में व्यस्त रहने के कारण बच्चों पर पड़े पढ़ाई के दबाव को कम करने के लिए प्रत्येक माह के अन्तिम शनिवार को बैग फ्री-डे घोषित किया गया है ताकि विद्यार्थी दिमागी चिंता को छोड़कर स्कूल की अन्य गतिविधियों में भी हिस्सा लें सकें। उन्होंने बच्चों से कहा कि नशे से दूर रहें तथा अपने घर-परिवार तथा समाज को भी नशा न करने के लिए जागरूक करें।
इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों में विजेता रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अपनी एच्छिक निधी से 11 हजार रूपए देने की घोषणा की।
प्रधानाचार्य हंसराज शांडिल ने मुख्यातिथि तथा अन्य अतिथितियों का स्वागत करते हुए स्कूल की वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत कीं
इस मौके पर जिला भाजपाध्यक्ष राकेश गौतम, उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, मंडलाध्यक्ष घुमारवीं नरेन्द्र ठाकुर, मंडल महामंत्री सुरेश ठाकुर, सुदेश ठाकुर, जिला महिला मोर्चा प्रधान उषा ठाकुर, एसडीओ आईपीएच घुमारवीं यशपाल शर्मा, पूर्व प्रधान छत पंचायत नंद लाल रतन के अतिरिक्त अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

