रेजिडेन्टस वेलफयर सोसाईटी के प्रतिनिमण्डल ने एक्सईएन को सौंपा ज्ञापन
जनवक्ता ब्यूरो, बद्दी
आवास कल्याण सभा हाऊसिंग बोर्ड कालोनी फेस 3 का एक प्रतिनिधि मण्डल सोसाईटी के अध्यक्ष सुरेश शर्मा की अध्यक्षता में अधिशाषी अभियंता से मिला। उन्होने हाउसिंग बोर्ड फेस थ्री में निजि कालोनियों व बिल्डरों द्वारा अवैध रूप से बनाई गई सडकों को बन्द करवाने को लेकर ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष सुरेश शर्मा तथा महासचिव विजय गर्ग ने बताया की इससे पहले भी हम तीन बार एसडीओ हिमुडा से इसी समस्या को लेकर मिल चुके हैं लेकिन अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुईहै। उन्होंने बताया कि हाउसिंग बोर्ड फेस थ्री के साथ बिल्डर द्वारा सनसिटी कालोनी बसाई जा रही है तथा उन्होनें अवैध तरीके से सरकारी जमीन पर कब्जा करके हिमुडा कालोनी के बीचों बीच से सडक बना दी है। यही नहीं साथ लगते गन्दे नाले के उपर से पुल तक बना दिया गया है और हमारा सरकारी विभाग तथा हिमुडा घोडे बेच कर सुख की नींद सो रहा है। जबकि सोसाईअी द्वारा लिखित तौर पर विभाग को आपति दर्ज करवाई गई है। इसके इलावा साथ लगती अमरावती कालानी को भी हिमुडा की चारदीवारी तोडकर रास्ता बनाया गया है जोकि पूर्णतया अवैध व नाजायज है और इसको भी बंद कर देना चाहिए क्येांकि फेस तीन के लोगों का जीना मुहाल हो चुका है और लोग बढते ट्रैफिक से नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। जबकि इन दोनों कालोनियों को आने व जाने के लिए अलग सडके बनी हुई हैं । परन्तु उंचे रसूख के चलते यह लोग सरकारी जमीन को निजि जमीन बना कर बैठे हैं। और कालोनियों के रास्तों को छोडकर जबरदस्ती हाउसिंग बोर्ड से जाने वाली सडकों का उपयोग करते हैं। उक्त पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि हर समय इस रास्त से भारी व कामर्शियल वाहनों को आना जाना लगा रहता है तथा ध्वनि प्रदुषण व वायु प्रदुषण होता है। जिससे कालोनी निवासियों को अनकों प्रकार की समस्याओ को सामना करना पड रहा है। उन्होंने विभाग से अवैध तरीके से बनाये गये सडक रास्तों को बन्द करके कालोनी की सुरक्षा हेतु चारदीवारी करने की भी मांग की है।

