• Thu. May 7th, 2026

अच्युत एवं प्रह्लाद ने जीती स्कॉलरशिप

Byjanadmin

Dec 6, 2018


जनवक्ता ब्यूरो हमीरपुर
हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर के सातवीं कक्षा के दो छात्रों अच्युत कृष्णाएवं प्रह्लाद वशिष्ट ने पोस्ट ऑफिस के फ्लेटली क्लब की ओर से
आयोजित दीन दयाल स्पर्श स्कॉलरशिप के अन्तर्गत रूपये 6000 की वार्षिक स्कॉलरशिप प्राप्त की। छात्रों को विद्यालय में आयोजित विशेष प्रार्थना के दौरान दोनों छात्रों को सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि यह प्रतियोगिता दो चरणों में ली गई जहाँ पहले चरण में लिखित क्विज़ इन्होंने पार किया वहीं दूसरे चरण में छात्रों ने पोस्ट ऑफिस शिमला में प्रोजेक्ट जमा करवाया जिनमें दोनों छात्र चयनित हुए एवं रूपये 6000 की वार्षिक स्कॉलरशिप प्राप्त की। विद्यालय के फ्लेटली क्लब हैड विनता राणा सहित विद्यालय अध्यापकों पूजा शर्मा एवं मंजुला शर्मा का छात्रों को भरपूर सहयोग रहा। छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रधानाचार्या नैना लखनपाल एवं प्रधानाचार्या अकादमिक डॉ० हिमांशु शर्मा ने बधाई प्रेषित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *