• Thu. May 7th, 2026

सैनिक नर्सिंग सहयोगी (पुरूष) भर्ती के लिए 3 दिसम्बर से पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ – कर्नल एन. सतीश कुमार

Byjanadmin

Dec 7, 2018


जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर द्वारा बिलासपुर, ऊना और हमीरपुर के युवाओं के लिए 12 जनवरी से 22 जनवरी, 2019 तक इंदिरा गांधी खेल मैदान ऊना में खुली भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी निदेशक सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर कर्नल एन. सतीश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि खुली भर्ती में अन्य वर्ग के अलावा सैनिक नर्सिंग सहयोगी को भी शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ग के लिए जिला हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के योग्य पुरूष उम्मीदवार 3 दिसम्बर, 2018 से सेना की वेबसाईट पर आन लाईन पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। उन्होंने बताया कि पंजीकरण की अंतिम तिथि 27 दिसम्बर, 2018 है। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार किसी एक वर्ग के लिए आवेदन कर सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *