• Thu. May 7th, 2026

आयुर्वेदिक विभाग के निदेशक सभी आयुर्वेदिक कर्मचारी प्रसन्न

Byjanadmin

Dec 7, 2018


जनवक्ता ब्यूरो सोलन
जिला सोलन आयुर्वेदिक राजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महामंत्री देवराज शर्मा ने कहा है कि आयुर्वेदिक विभाग के निदेशक संजीव भटनागर कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि निदेशक के इस कार्य से सभी आयुर्वेदिक कर्मचारी प्रसन्न है । उन्होंने बताया कि वर्षो से लंबित पड़े चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 4 -9- 14 के मामलों को निदेशक ने पूरा किया और एएनएम तथा फार्मासिस्ट सहित सभी वर्गों को 4- 9 -14 का लाभ दिया उन्होंने बताया कि 3 साल का कार्यकाल पूरा होते ही नियमित किया डीपीसी करके न केवल फार्मासिस्ट को पदोन्नत किया बल्कि चीफ फार्मासिस्ट की भी प्रमोशन की ।शर्मा ने कहा कि कुछ कर्मचारी नेता सोशल मीडिया पर निदेशक के खिलाफ घटिया बयान बाजी कर रहे हैं जिसकी महासंघ निंदा करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *