• Sat. Apr 25th, 2026

‘‘साहिल कौशल ने जीता गोल्ड’’

Byjanadmin

Dec 7, 2018

जनवक्ता ब्यूरो हमीरपुर
हमीरपुर में चल रहे हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर के छात्रों के हौंसलों में कमी नहीं है। यह बात दसवीं के छात्र साहिल कौशल ने साबित करके दिखा दी है कि अगर हौंसला बुलंद हो तो मंजिलें मिल ही जाती हैं। इसी माह 2- 3 दिसंबर, 2018 को ग्यारहवें राज्य स्तरीय *दिव्यांग खेल उत्सव* में दसवीं कक्षा के छात्र साहिल ने भाग लिया और **सोफ्ट बॉल थ्रो** अंडर – 17 प्रतियोगिता में भाग लेकर गोल्ड मेडल हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। साहिल की प्रतिभा को निखारने में विद्यालय खेल विभाग के अध्यक्ष कमल एवं जिम्मी ठाकुर ने विशेष सहयोग दिया जो कि सराहनीय रहा। स्कूल के निदेशक ई० पंकज लखनपाल ने विशेष प्रार्थना सभा के दौरान कर छात्र को प्रशास्ति पत्र एवं स्वर्ण पदक दे कर सम्मानित किया। विद्यालय प्रधानाचार्या नैना लखनपाल, प्रधानाचार्या अकादमिक डॉ० हिमांशु शर्मा सहित विद्यालय अकादमिक समन्वयकों शशि बाला, कंचन लखनपाल एवं समस्त अध्यापकों ने साहिल को उसकी कामयाबी पर बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *