जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
जिला पुलिस अधीक्षक बिलासपुर हि.प्र. द्वारा बिलासपुर की प्रमुख समाज सेवी संस्था नगर सुधार समिति को नषा निवारण अभियान में तथा सामाजिक गतिविधियों महत्वपूर्ण भूमिका निभाने व पुलिस प्रषासन का महत्वपूर्ण सहयोग देने के लिये नगर सुधार समिति बिलासपुर के प्रधान दिनेष कुमार को सम्मानित किया। इस अवसर पर समिति के प्रमुख दिनेष कुमार ने बताया कि उनकी पूरी टीम सामाजिक कुरीतियों को और नषे को जड़ से मिटाने के लिये हर समय पुलिस प्रषासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है तथा भविष्य में भी करेगी। इस सम्मान के लिये उन्होंने पुलिस कप्तान श्री अषोक जी का धन्यवाद किया तथा अपनी टीम को बधाई दी।

