• Wed. Feb 4th, 2026

चालक एवं परिचालक महासंघ की राज्य स्तरीय बैठक 23 दिसम्बर को – सन्तराम मराठा

Byjanadmin

Dec 11, 2018


जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
राजकीय अर्धराजकीय चालक एवं परिचालक महासंघ सन्तराम मराठा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला बिलासपुर के सभी राजकीय अर्धराजकीय चालकों/परिचालकों को सूचित किया जाता है कि चालक एवं परिचालक महासंघ की राज्य स्तरीय बैठक 23 दिसम्बर को प्रातः 10:30 बजे रैस्टोरैन्ट एम4यु नजदीक बस स्टैंड घुमारवीं में राजकीय अर्धराजकीय चालक/परिचालक महासंघ के जिला अध्यक्ष प्यार सिंह व जिला प्रधान अजय कुमार की अध्यक्षता में होगी।
उन्होंने बताया कि इस बैठक में राजकीय अर्धराजकीय चालक/परिचालक महासंघ की प्रदेश कार्याकरणी व प्रदेश अध्यक्ष उमेश शर्मा मुख्या अतिथि के रूप से उपस्थित होगें। इस बैठक में जिला बिलासपुर के राजकीय अर्धराजकीय चालकों/परिचालकों की समस्याओं को सुना जाएगा व विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने सभी चालकों/परिचालकों से आग्रह किया कि निर्धारित स्थान समय पर बैठक में भाग लेना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *