• Wed. Feb 4th, 2026

लो-कॉस्ट हाऊसिंग को लेकर बीबीएनडीए में बैठक आयोजित

Byjanadmin

Dec 11, 2018

26 दिसंबर को खुले दरबार में होंगे नक्शे पास

बीबीएन एरिया से झुग्गियां समाप्त करने का बीडा उठाया

जनवक्ता ब्यूरो बददी
औद्योगिक क्षेत्र बददी बरोटीवाला को झुग्गी झोंपडी मुक्त बनाने के लिए बीबीएन विकास प्राधिकरण ने कमर कस ली है। झुग्गियों में रहने वाले लोगों को किसानों के द्वारा बनाए गए लो – कॉस्ट हाऊसिंग में रखा जाएगा जिससे न तो गंदगी होगी और न ही इनके घर आग लगने की चपेट में आएंगे और इनका जीवन स्तर पर सुधरेगा। इसी के निमित्त मंगलवार को बीबीएनडीए की एक बैठक अतिरिक्त सीईओ सुधीर शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिमसें बीबीएन की सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के अलावा भारी सं या में किसानों ने भाग लिया। बीबीएनडीए के कार्यकारी सीईओ सुधीर शर्मा ने कहा कि हमारा प्रयास है कि किसानों की लो कास्ट योजना को कडाई से लागू किया ताकि उनमें जागरुकता भी आए। इसके तहत हमारा उदेश्य है कि बीबीएन को झुग्गी मुक्त बनाकर यहां पर कच्चे मकान बनाएं जाए। इसके लिए विभाग ने जनता से मिलबैठकर तय किया कि आगमी 26 दिंसबर को बीबीएनडीए प्रांगण में खुला दरबार लगाया जाएगा। इस कैंप में जो भी किसान विभाग की नीतियों के अनुसार लो-कोस्ट हाऊसिंग का नक्शा पास करवाना चाहेगा उसका नकशा मौके पर ही पास कर दिया जाएगा। इन नक्शों को पास करने के लिए किसानों से किसी भी प्रकार की फीस नहीं ली जाएगी। इस योजना के प्रभावी तरीके से लागू होने से एक तो बीबीएन झुग्गी मुक्त हो जाएगी तो दूसरी किसानों को उचित आय के साधन सृजित होंगे। उन्होने किसानों से आहवान किया कि वह 26 दिसंबर को अपनी अपनी भूमि के फर्द ततीमा व नक्शे लेकर बीबीएनडीए के प्रांगण में पहुंचें और नियमानुसार उसी दिन उनका नक्शा पास कर दिया जाएगा। बिजली बोर्ड भी उनको अतिशीघ्र कनेक्शन दे देगा जो कि नियमों स्पष्ट लिखा हुआ है। सुधीर शर्मा ने कहा कि हम सरकार को यह भी लिखेंगे कि जहंा ज्यादा लो कॉस्ट हाऊस बनेंगे वहां पर पानी का प्रबंध भी किया जाए ताकि बीबीएन के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले श्रमिक वर्ग को बिजली पानी तथा शौचालय की मूलभूत सुविधाएं मिल सके। अभी तक सरकार ने इस योजना में एक मंजिल पास करने का प्रावधान रखा है जिसको लोगों ने दो मंजिला करने की मांग की है। विहिप के प्रदेश हितचिंतक व नालागढ़ गौशाला के संरक्षक मास्टर सुरेंद्र शर्मा ने भी इस मुददे पर अपने विचार रखे।

जनता को दफतरों से मिले निजात-बलविंद्र

इस संदर्भ में किसान नेता बलविंद्र ठाकुर ने कहा कि बीबीएनडीए प्रशासक की बजाय फैसीलिएटर की भूमिका निभाए। किसानों व आम लोगों को बार बार दफतरों के चक्करों से निजात मिलनी चाहिए और उनका काम कम से कम समय में होना चाहिए। बीबीएनडीए बार बार चक्कर लगवाने के लिए बदनाम हो चुका है और लो-कॉस्ट हाऊसिंग की योजना छह साल से लागू नहीं हुई और मात्र दो फीसदी लोगो ने इस योजना को अपनाया है।

सरकारी जमीन से उठेंगी झोंपडियां-सुधीर

बीबीएन को गंदगी से निजात दिलाने के लिए बीबीएनडीए ने कमर कस ली है। अतिरिक्त सीईओ सुधीर शर्मा ने कहा कि शीघ्र ही एक अभियान चलाकर सरकारी जमीन में बैठे अवैध झोंपड पट्टी वालों को उठा दिया जाएगा। इसके कारण गदंगी व प्रदूषण हो रहा है तथा अवैध कब्जों के मामले भी बढ रहे हैं। इस बैठक में प्रदूषण बोर्ड के एक्सईएन अविनाश शारदा व बिजली बोर्ड के एक्सईएन राकेश ठाकुर, एटीपी गणेश दत्त सहित कई अधिकारी व किसान नेता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *