• Wed. Feb 4th, 2026

विधायक प्राथमिकताएं निर्धारित करने के लिए बैठकों की तारीखों में आंशिक संशोधन

Byjanadmin

Dec 14, 2018


जनवक्ता ब्यूरो शिमला
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश सचिवालय शिमला के आर्मज़डेल भवन के सभागार में वर्ष 2019-20 के लिए वार्षिक बजट में विधायकों के साथ उनकी प्राथमिकताएं निर्धारित करने के लिए आयोजित बैठकों की तारीखों में आंशिक संशोधन किया गया है। राज्य योजना विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि अब यह बैठकें 7 व 8 जनवरी, 2019 की बजाए 28 व 29 दिसम्बर, 2018 को आयोजित की जाएगी।
सोलन, शिमला तथा सिरमौर ज़िलों के विधायकों के साथ बैठक 28 दिसम्बर, 2018 को प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक जबकि मंडी, कुल्लू तथा बिलासपुर ज़िलों के विधायकों की बैठक इसी दिन बाद दोपहर 2.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
कांगड़ा तथा किन्नौर ज़िलों के विधायकों के साथ बैठक 29 दिसम्बर, 2018 को प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक जबकि चम्बा, ऊना, हमीरपुर तथा लाहौल स्पीति ज़िलों के विधायकों की बैठक बाद दोपहर 2.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *