• Thu. May 7th, 2026

झंडूता में 17 दिसम्बर को लगेगा घरेलू सोलर पावर जागरूकता शिविर : ई0 एम.एल. कपूर

Byjanadmin

Dec 14, 2018


जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
वरिष्ठ परियोजना अधिकारी हिम ऊर्जा ई0 एम.एल. कपूर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण/शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण योजना घरेलू सोलर पावर लगाने के लिए विकास खण्ड कार्यालय झंडूता में 17 दिसम्बर को 11 बजे जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घरेलू सोलर पावर लगाने के लिए एक किलोमीटर क्षमता का सोलर पावर प्लांट के लिए 12 वर्ग मीटर धूप वाली जगह होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि एक कि0मी0 प्लांट का वास्तविक मूल्य 55 हजार रूपए है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा 80 प्रतिशत उपदान देने उपरांत उपभोक्ता को मात्र 12 हजार रूपए देने होंगे। उन्होंने विकास खण्ड झंडूता में घरेलू सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए के इच्छुक लाभार्थी विद्युत बोर्ड से अनापति प्रमाण पत्र लेने के लिए अपने घर का बिजली बिल व आधार कार्ड भी साथ लाएं। उन्होंने लोगों से आहवान किया कि अधिक से अधिक व्यक्ति इस महत्वकांक्षी योजना का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *