एसडीएम प्रशान्त देष्टा ने पूजा अर्चना कर रखी आधार शिला
जनवक्ता ब्यूरो, बददी
औद्योगिक क्षेत्र बददी में पूर्वांचल जन कल्याण सेवा समिति के सहयोग से प्रदेश का पहला सूर्य मन्दिर बनने जा रहा है। इस मन्दिर की खासियत यह है कि इसका डिजाइन कोर्णाक मन्दिर की तर्ज पर बनाया जायेगा। समिति के महासचिव परमहंस द्ववेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्वांचल वासियों के सहयोग से हिमाचल हरियाणा सीमा पर बालद नदी घाट पर इस भव्य मन्दिर का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बददी में पूर्वांचल निवासियों की साठ हजार से अधिक जनसं या है जो यहां दो दशक से ज्यादा समय से उद्योग एवं व्यापार जगत के क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। आरै बीबीएन के विकास में पूर्वांचल वासियों का बहुत बडा योगदान है। लेकिन उनकी आस्था का पर्व छठ पूजा के लिए सैकडों किलामीटर दूर उन्हें अपने घर पश्चिमी उतर प्रदेश अथवा बिहार में जाकर मनाया जाता था। इसीलिए सभी ने मिलकर जन कल्याण समिति का गठन किया और अपनी नेक कमाई में से हर महीने कुछ पैसा इकठठा करके मन्दिर निर्माण का कार्य शुरू किया है। पूर्वांचल समिति के अध्यक्ष एवं दवा उद्योगपति सत्या पान्डे ने बताया कि वीरवार सांय शुभ मुहुर्त के अवसर पर नालागढ के एसडीएम प्रशान्त देष्टा एवं डीएसपी खजाना राम ने पूजा अर्चना कर सूर्य मन्दिर की आधारशीला रखी। उन्होंने कहा कि यह मन्दिर बिना किसी सरकारी मदद के पूर्वांचल वासियों द्वारा स्वयं के सहयोग से बनाया जा रहा है। इस मन्दिर पर एक करोड से अधिक खर्च आने का अनुमान है और अगले दो वर्षों में बन कर तैयार हो जायेगा। इस अवसर पर एसडीएम प्रशान्त देष्टा, डीएसपी खजाना राम, एसटीमोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप चौधरी, महेन्द्र चौधरी, समिति के अध्यक्ष सत्या पान्डे, महासचिव परमहंस द्ववेदी, अमब्रीश, शैलेन्द्र शर्मा, अमरेन्द्र वर्मा, पिन्टु सिंह, सरवन कुमार, सोनु, गुडडु पान्डे, कपिल शर्मा, अरूण वर्मा आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

