• Fri. May 8th, 2026

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जिला में 2500 गोल्डन कार्ड बनाए गए : विवेक भाटिया

Byjanadmin

Dec 17, 2018


जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
जिला में शिक्षा में गुणवत्ता लाने तथा शतप्रतिशत परिणाम प्राप्ति के लिए स्कूलों में प्री-बोर्ड की तर्ज पर प्रशासन द्वारा परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। इन परीक्षाओं के आयोजन का मुख्य उद्ेश्य बच्चों को बोर्ड की परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। यह जानकारी उपायुक्त विवेक भाटिया ने प्रशासन में दक्षता लाने बारे आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि यह परीक्षाएं बोर्ड की परीक्षाओं के आधार पर ही आयोजित की जाएंगी जिसमें विद्यार्थियों को बोर्ड स्तर के प्रश्न पत्र दिए जाएंगे ताकि विद्यार्थियों में बोर्ड परीक्षा के भय को दिमाग से निकाल कर शतप्रतिशत संभव हो सके।
उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जिला में सूचिबद्ध स्वास्थ्य संस्थानों के अतिरिक्त लोकमित्र केन्द्रों में भी गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिन लोकमित्र केन्द्रों को आईडी मिल गए है उन लोकमित्र केन्द्रों में गोल्डन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जिला में अब तक 2500 के लगभग गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ई0 समाधान में प्राप्त जन शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा सुनिश्चित बनाएं। इस मौके पर गो सदन, मनरेगा कार्य ,केन्द्रीय विद्यालय भवन घुमारवीं, हाईड्रो इंजीनियरिंग काॅलेज, ई0 समाधान, सिंगल विंडो सिस्टम आॅन लाईन माॅड्रन रिकाॅर्ड, सुभाष पालेकर शून्य लागत प्राकृतिक खेती, स्वीमिंग पुल, ब्यास प्योर के अतिरिक्त विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर एसडीएम प्रियंका वर्मा, सहायक आयुक्त पूजा चैहान, सीएमओ डाॅ. वी.के चैहान पीओ डीआरडीए संजीत सिंह, बीडीओ गौरव धीमान, डीआरओ देवी राम, उप निदेशक कृषि डाॅ. डी.एस पंत के अतिरिक्त सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *