• Fri. May 8th, 2026

स्वतन्त्रता सेनानी स्वर्गीय दौलत राम सांख्यायन की 99वीं जयंती

Byjanadmin

Dec 17, 2018

उनकी प्रतिमा पर पुष्प भेंट करके उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली भेंट

जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
स्थानीय परिधि गृह के निकट स्वतन्त्रता सेनानी पार्क मे समाज के विभिन्न वर्गों ,सामाजिक कार्यकर्ताओं , विभिन्न दलों के नेताओं ,स्वतन्त्रता सेनानी परिवारों से संबन्धित महिलाओं और पुरुषों और अधिवक्ताओं आदि ने हिमाचल प्रदेश में प्रजा मण्डल के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा कर बिलासपुर जिला समेत सभी पहाड़ी रियासतों में स्वतन्त्रता की लड़ाई लड़ने में प्रमुख भूमिका निभाने वाले बिलासपुर जिला के जुखाला क्षेत्र के पंजेतन गाँव के तथा हिमाचल सरकार में पूर्व मंत्री रहे स्वतन्त्रता सेनानी स्वर्गीय दौलत राम सांख्यायन की 99वीं जयंती पर , उनकी मानवाकार प्रतिमा पर पुष्प मालाएँ और पुष्प भेंट करके उन्हें भावभीनी श्र्धांजली भेंट की और उनके द्वारा स्वतन्त्रता आंदोलन में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए उन्हें इस अवसर पर याद किया गया | इस गरिमापूर्ण समारोह में स्वतन्त्रता सेनानियों दौलतराम संख्यायन और प्रमुख कर्मचारी नेता रहे स्वन्त्र्ता सेनानी स्वर्गीय रमेश चंद्र शर्मा के परिवार के सदस्यों और बिलासपुर नगर सहित जिला भर से एकत्रित स्वतन्त्रता सेनानी परिवारों के सदस्यों ने भारी संख्या में एकत्रित होकर बिलासपुर जिला , हिमाचल प्रदेश और देश भर के सभी स्वतन्त्रता सेनानियों और अंग्रेजों तथा पहाड़ी क्षेत्रों के क्रूर और तानाशाह राजाओं की यातनाओं को झेल कर देश की आजादी के लिए दिये गए बलिदानो के प्रति उनका आभार व्यक्त किया | इसके तुरंत बाद निकट ही परिधि गृह में उपस्थित इन वरिष्ठ नागरिकों ने दो मिनट का मौन रख कर सभी स्वन्त्र्त्र्ता सेनानियों को श्रद्धांजली भेंट की | इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश राज्य पत्रकार महासंघ के राज्य प्रधान जयकुमार ने कहा कि यदि अंग्रेजों की नृशंस यातनाओं से देश आजाद है और स्वतंत्र होकर आजाद रह कर कानून व नियम के अधीन पूरी स्वतन्त्रता से अपना जीवन –यापन कर रहे हैं तो यह केवल उन स्वतन्त्रता सेनानियों के बलिदानों का ही परिणाम है | उनके बलिदानों से देश को मिली आजादी के लिए सारा देश उनके इस ऋण से कभी उऋण नहीं हो सकता है | सभा ने जिला प्रशासन और हिमाचल सरकार से आग्रह किया कि स्वन्त्र्ता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त और गणतन्त्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को जहां मंत्री अमर शहीद पार्क में श्रद्दा सुमन भेंट करते हैं उसी तरह स्वतन्त्रता सेनानी पार्क में भी स्वर्गीय स्वतन्त्रता सेनानियों को भी श्रद्दा सुमन भेंट करके उनके द्वारा दिये गए भारी बलिदानों के लिए उन्हें भी याद किया जाना चाहिए | उपस्थित सभी नागरिकों ने इस स्वतन्त्रता सेनानी पार्क के रख रखाव कि उपयुक्त ब्यवस्था करने का सामाजिक दायित्व निभाने के लिए नागरिकों की एक समिति का गठन करने का निर्णय लिया जिसके संयोजक डाक्टर एन के सांख्यायन को नियुक्त किया गया | इस अवसर पर पूर्व विधायक डाक्टर बाबुराम गौतम , स्वतन्त्रता सेनानी आर एल शर्मा, कर्नल ए पी गौतम , राज्य कर्मचारी महासंघ के पूर्व राज्य अध्यक्ष राम सिंह , अधिवक्ता सुरेश आचार्य , वरिष्ठ नागरिक राम गोपाल डोगरा , खेल प्रशिक्षक के आर शर्मा , सतीश शर्मा, प्रेमी देवी डाक्टर बी आर शर्मा , वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप चंदेल , मधु संख्यायन , उषा सांख्यायन , प्रिन्सिपल बृजबाला सांख्यायन , गणतन्त्र कुमार साङ्ख्यायन , उषा कपिल ,डाक्टर विजय कपिल , बी डी सी सदस्य अमरसिंह ठाकुर , नन्द लाल कोंडल अधिवक्ता ,शंकर सिंह , पूर्व पंचायत प्रधान मुनशी राम ठाकुर , दौलत राम ठाकुर , नगर परिषद उपाध्यक्ष कमलेन्द्र कश्यप और जिला परिषद सदस्य सावित्री गौतम आदि उपस्थित थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *