• Fri. May 8th, 2026

एक ईंट शहीद के नाम अभियान

Byjanadmin

Dec 17, 2018

भूतपूर्व सैनिक ट्रक आपरेटर युनियन बरमाणा ने दिया 10 क्विंटल सरिया व 58 हजार रुपए

जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
उपायुक्त विवेक भाटिया ने कहा कि दिन रात देश की सीमाओं पर अखण्ड़ भारत की रक्षा में तैनात भारत माता के बहादुर लाड़ले अपने कर्तव्यों को निभाते -निभाते सीनों पर गोलियां खाकर वीरगति प्राप्त करके राष्ट्र भक्ति की नित नई मिसालें कायम कर के देशवासियों को गौरवान्वित तो कर जाते है। उन्होंने कहा कि लोग धीरे-धीरे उनकी ”शहादत” को भूलकर उन्हें इतिहास के पन्नों तक सीमित कर देते है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी और सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुतियां देनें वाले वीर स्पुतों की बलिदान गाथाओं की स्मृतियां धुमिल न हों इसके लिए बिलासपुर के चंगर में शहीद स्मारक का निर्माण किया जा रहा है जिसके लिए ‘एक ईंट शहीद के नाम‘ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत कोई भी व्यक्ति शहीद स्मारक निर्माण कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। उन्होंने बताया कि ‘एक ईंट शहीद के नाम‘ मुहीम को गति देते हुए शहीद स्मारक बिलासपुर के भूतपूर्व सैनिक ट्रक आॅपरेटर युनियन बरमाणा के 553 आॅपरेटरों ने अपनी नेक कमाई से 10 क्विंटल सरिया व 58 हजार रुपए की राशि मिस्त्रीओं व लेवर को मुख्य लोगों द्वारा अपने हाथों से दी गई। इस कार्यक्रम में जिला संयोजक सुबेदार मेजर प्रेम सिंह मन्हास, संयोजक मण्डल श्री नैणादेवी जी लेख राम ठाकुर,जिला सचिव अरूण महाजन जी तथा उपरोक्त युनियन के सर्वक्षी अजय शर्मा,महेन्द्र सिंह,सीता राम, गणपत राम, रविन्द्र सिंह, अमर सिंह व भुपेन्द्र सिंह उपास्थित रहे।इन आॅपरेटरो ने अपनी तरफ से शहीदों के नाम सच्ची श्रद्धाजंली अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *