
जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश गैर परम्परागत ऊर्जा स्त्रोत विभाग के सौजन्य से रूफ टॉप सोलर प्लांट लगवाने के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन पंचायत समिति कक्ष झंडूता में किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ परियोजना अधिकारी मदन लाल कपूर ने बताया कि घरेलू उपभोक्ता सौर ऊर्जा सयंत्र घर की छत या जमीन पर लगा सकते है जहां पर पूरा दिन धूप रहती हो। उन्होंने बताया कि सोलर ऊर्जा सयंत्र दक्षिण दिशा में लगाया जाता है। एक किलोवाट का सौर ऊर्जा सयंत्र 12 वर्ग मीटर जगह पर लगाया जाता है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा 1 किलोवाट से 20 किलोवाट तक का सयंत्र लगाने के लिए घरेलू उपभोक्ता को 80 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 1 किलोवाट का सौर ऊर्जा संयंत्र का मूल्य 55 हजार रुपए है उस पर 80 प्रतिशत सब्सिडी सरकार द्वारा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि 1 किलोवाट का सोलर ऊर्जा सयंत्र लगाने के लिए उपभोक्ता को 12 हजार रुपये देने पड़ेगे । उन्होंने बताया कि 1 किलोवाट के सोलर ऊर्जा सयंत्र से 4 से 5 यूनिट बिजली पैदा हो जाती है। उन्होंने बताया कि सौर ऊर्जा सयंत्र लगवाने के लिए घरेलू उपभोक्ता और संस्थान (जो सोसायटी एक्ट व ट्रस्ट एक्ट के अधीन पंजीकृत हो) सामाजिक क्षेत्र के भवन पात्र है। सयंत्र लगवाने के लिये घरेलू उपभोक्ता को बिजली बोर्ड के कार्यालय में फॉर्म तथा बिजली बिल के साथ एन.ओ.सी. लेने के लिए आवेदन किया जाएगा। फिर विजली बोर्ड एन.ओ.सी. देगा। उन्होंने बताया कि सयंत्र लगवाने के लिये समीप के परियोजना अधिकारी हिम ऊर्जा को निर्धारित प्रपत्र के साथ आवेदन करना होगा। कनिष्ठ अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि एक मेगा वॉट का प्लांट कॉमर्शियल तौर लगा सकते है। उन्होंने बताया कि सोलर कुकर पर 60 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ऑफ ग्रिड सौर पावर प्लांट (अधिकतम 25 किलो वाट क्षमता ) लगवाने के लिए 90 प्रतिशत सरकार द्वारा सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि जिन क्षेत्रों में ग्रिड पावर नही पहुंच रही है या जहां बिजली की आपूर्ति अनियमित रहती है उन क्षत्रों में स्थित पाठशालाएं, हास्टल, पंचायतें, पुलिस स्टेशन तथा अन्य सार्वजनिक सेवा संस्थान इस के लिए पात्र है। इस शिविर में लगभग 200 लोगो ने भाग लिया । 100 लोगो ने इस शिविर में सौर ऊर्जा सयंत्र लगवाने की सहमति जताई। 20 दिसम्बर 2018 विकास खण्ड झंडूता परिसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सौर ऊर्जा सयंत्र लगवाने के लिए आवेदन दे सकते है । इस अवसर पर एस डी ओ विद्युत विनोद चंदेल, तहसील कल्याण अधिकारी अर्जुन शर्मा, लिपिक जगदीश ठाकुर, उत्प्रेरक विजय कुमार, पंचायत प्रधान, पंचायत सचिव, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य तथा लोगो ने भाग लिया।
