• Fri. May 8th, 2026

सड़क प्रबन्धन डाटा एकत्रीकरण कार्यशाला का सम्पन

Byjanadmin

Dec 17, 2018


जनवक्ता ब्यूरो शिमला
रोड़ मनेजमेंट डाटा ऐक्विज़िशन सिस्टम पर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियन्ताओं और कनिष्ठ अभियन्ताओं के लिए सड़कों कर्कशता (रफनेस), सड़क ज्यामिति, सतही स्थिति (गड्डों) पर डाटा एकत्रीकरण के लिए शिमला तथा हमीरपुर जोन के लिए आज शिमला में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सम्पन हुआ। डाटा कलैक्शन ‘लिमिटेड रोमदास, न्युजीलैण्ड के कृष्णा जे. ने लोक निर्माण विभाग के 30 अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया।
प्रशिक्षण के समापन अवसर पर इंजीनियरिंग-इन-चीफ (परियोजना) अशोक चौहान ने अतिरिक्त मुख्य सचिव लोक निर्माण मनीषा नन्दा का उनके द्वारा युवा अभियन्ताओं को जोनल स्तर पर नई तकनीक बारे जानकारी प्रदान करने की पहल के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने युवा अभियन्ताओं को ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित बनाने का आग्रह किया, जो राज्य सड़क परियोजना एचपीआरआईडीसी शिमला द्वारा विकसित किए जा रहे सॉफटवेयर में डाटा एकत्रीकरण के लिए सहायक सिद्ध होगी।
मुख्य अभियन्ता (विश्व बैंक परियोजना) ने अतिरिक्त मुख्य सचिव लोक निर्माण विभाग मनीषा नन्दा तथा विभाग के अन्य अधिकारियों का हि.प्र. लोक निर्माण विभाग में इन नई प्रौद्योगिकी पहलों को लाने के लिए सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया।
उन्होंने बताया कि मण्डी और कांगड़ा जोन के सहायक अभियन्ता तथा कनिष्ठ अभियन्ताओं के लिए 18 से 20 दिसम्बर तक मुख्य अभियन्ता मण्डी जोन के सम्मेलन कक्ष में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विभाग के पास दो रोमदास वाहन शिमला तथा मण्डी में है तथा ये वाहन 35 हजार किलोमीटर लम्बी सड़कों का स्थिति डाटा एकत्रित कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *