• Fri. May 8th, 2026

एनपीसीसीएल ने हिमाचल प्रदेश में निवेश की इच्छा व्यक्त की

Byjanadmin

Dec 17, 2018


राष्ट्रीय परियोजना निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष तथा प्रबन्ध निदेशक मनोहर कुमार मुख्यमंत्री को फूलों का गुलदस्ता भेंट करते हुए

एनपीसीसीएल प्रतिनिधि मण्डल की मुख्यमंत्री से भेंट

जनवक्ता ब्यूरो शिमला
राज्य सरकार प्रदेश में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करने तथा उनमें गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है जिसके लिए राज्य में विभिन्न अधोसंरचनात्मक परियोजनाओं के निर्माण में निजी क्षेत्र को शामिल करने पर विचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर आज यहां राष्ट्रीय परियोजना निर्माण निगम लिमिटेड (एनपीसीसीएल) के अध्यक्ष तथा प्रबन्ध निदेशक मनोहर कुमार की अध्यक्षता में आए प्रतिनिधि मण्डल से भेंट के दौरान बोल रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ी प्रदेश होने के कारण राज्य की कठिन भौगोलिक परिस्थितियां है जिस कारण अधोसंरचना विकास तथा विभिन्न भौगोलिक अचरजों से निपटने की विशेषज्ञता एवं अनेक प्रकार के कौशल की आवश्यकता रहती है।
मनोहर कुमार ने मुख्यमंत्री को कम्पनी की प्रमुख विशेषताओं से अवगत करते हुए कहा कि कम्पनी ने 5217 करोड़ रुपये के नए कार्य हासिल किए हैं जबकि भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ठ रेटिंग हासिल करने के लिए 1400 करोड़ रुपये के कार्य निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न विकासात्मक योजनाओं में निवेश के लिए कम्पनी की रूचि से भी मुख्यमंत्री को अवगत करवाया।
अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. श्रीकान्त बाल्दी, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव संजय कुण्डू तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *