• Fri. May 8th, 2026

राज्यपाल ने किया साहित्यकार टी.सी. सावन के काव्य संग्रह का विमोचन

Byjanadmin

Dec 17, 2018


जनवक्ता ब्यूरो शिमला
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने आज राजभवन में सामाजिक सरोकार के सांझा काव्य संग्रह ‘‘कसक बाकी है’’ का विमोचन किया। इस काव्य संग्रह के संपादक हिमाचल प्रदेश के जाने-माने साहित्यकार टी.सी. सावन हैं। इस काव्य संग्रह में देश भर के 21 रचनाकारों ने अपना योगदान दिया है। काव्य संग्रह में मानवीय सरोकारों की रचनाएं संकलित हैं।
इस अवसर पर, राज्यपाल ने साहित्यकार टी.सी. सावन व अन्य रचनाकारों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका यह प्रयास समाज की कुरीतियों को दूर करने में सहायक हैं और सामाजिक सरोकार से जुड़ी कविताएं सामाजिक बुराइयों को दूर करने में सहायक हैं और इससे समाज में एक अच्छा संदेश भी जाएगा। कवियों ने बड़े ही सरल ढंग से अपनी रचनाओं में समाज की कुरीतियों को उजागर किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी रचनाकार लेखन की इस परम्परा को आगे भी जारी रखेंगे, जिससे अन्यों को प्रोत्साहन मिलेगा।
रचनाकार भारती कुठियाला ने इस अवसर पर आचार्य देवव्रत को अपनी कविता संग्रह ‘‘लकीरें बोलती हैं’’ भी भेंट की।
इस अवसर पर, राज्यपाल के सलाहकार डॉ. शशीकांत शर्मा, डॉ. सरोज भारद्वाज एवं अन्य रचनाकार भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *