• Fri. May 8th, 2026

आचार्य ब्राह्मण सुधार सभा बाहन्वीं का गठन

Byjanadmin

Dec 17, 2018

पद्मनाभ आचार्य को अध्यक्ष चुना गया

हिंदू संस्कृति व धर्म के बारे में जागरूक करेगी सभा

जनवक्ता ब्यूरो हमीरपुर
आचार्य ब्राह्मण सुधार सभा बाहन्वीं का गठन किया गया जिसमें पद्मनाभ आचार्य को अध्यक्ष तथा पंडित कृष्ण लाल शर्मा को सचिव नियुक्त किया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस सभा का उद्देश्य लोगों को हिंदू संस्कृति व धर्म के बारे में जागरूक करना होगा ।बाद में पत्रकारों से बात करते हुए सभा के अध्यक्ष पद्मनाभ आचार्य ने बताया कि सभा का कार्य क्षेत्र भोरंज विकासखंड तक रहेगा और अगर कोई ब्राहमण अनुचित तरीके से कर्मकांड करता है तो उसके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने बताया कि सभा द्वारा कर्मकांड में होने वाली त्रुटियों के लिए भी कार्य किया जाएगा और यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि ब्राह्मण जाति का कर्मकांड के लिए केवल सक्षम और प्रशिक्षित ज्ञानी ही काम करें । उन्होंने कहा कि जो भी आचार्य पंडित कर्मकांड करवाएं व पेंट बेल्ट या अन्य कोई वस्त्र पहनकर नहीं केवल पंडित का लिबास पहनकर ही बेदी के अंदर बैठे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *