• Fri. May 8th, 2026

प्रधानमंत्री को नहीं करना चाहिए निम्न स्तर के शब्दों का प्रयोग : प्रेम कौशल

Byjanadmin

Dec 18, 2018

कांग्रेस द्वारा देश के लिए किए गए बलिदान और त्याग के बारे में नहीं जानते मोदी

जनवक्ता ब्यूरो हमीरपुर
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम कौशल ने उत्तर प्रदेश में आयोजित किए गए एक समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए भाषण की कड़ी निंदा की है । हमीरपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कौशल ने कहा कि विपक्ष के लिए इतने निम्न स्तर के शब्दों का प्रयोग इतने बड़े पद पर बैठे नेता को शोभा नहीं देता । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने यह कहकर क्या दर्शाना चाहा है कि जब कांग्रेस के नेता भाषण देते हैं तो तालियां पाकिस्तान में बजती है । कौशल ने प्रधानमंत्री की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी को पाकिस्तान परस्त कहा है जो निंदनीय है । शायद वह कांग्रेस द्वारा देश के लिए किए गए बलिदान और त्याग के बारे में नहीं जानते हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में पांच राज्यों में हुए चुनावों में भाजपा को यूपीए ने मुंह के बल गिराया है इस तरह से भाजपा का वह नारा भी खोखला साबित हो गया है जिसमें उन्होंने कहा था कि वह देश में कांग्रेस मुक्त सरकार बनाएंगे । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कहना भी उचित नहीं है कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकाल में सेना कमजोर हुई है । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को याद होना चाहिए कि कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में ही भारत ने 3 सफल युद्ध जीते हैं। चाहे वह चीन के साथ हो या फिर पाकिस्तान के खिलाफ। हर बार सेना ने दुश्मनों को धोबी पछाड़ दी है। उन्होंने कहा किस देश में भ्रष्टाचार फैलाने वालों में और धोखाधड़ी करने वालों में विजय माल्या नीरव मोदी जैसे लोग शामिल हैं । हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर के बारे में कौशल ने कहा कि उनका दर्द जिस तरीके से बाहर निकलता है निकला है उसे देखकर लगता है कि सरकार की कार्यप्रणाली एक ही साल में कैसी हो गई है कि एक कैबिनेट मंत्री सार्वजनिक तौर पर अपना हाल बयान कर के खून के आंसू रो रहा है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर नेतृत्व विहीन है इसलिए यहां कि भाजपा को प्रदेश सरकार में उपेक्षा और नदरई नजरअंदाजी को सहना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *