• Fri. May 8th, 2026

घुमारवीं में बसों में सीटों के लिए एडवांस बुकिंग कांउटर शुरू : राजेन्द्र गर्ग

Byjanadmin

Dec 18, 2018

आनलाइन बुकिंग में किराए के अतिरिक्त कोई भी बुकिंग शुल्क नहीं लगेगा

जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
घुमारवीं क्षेत्र के लोगों को दूसरे स्थानों में जाने के लिए बसों में आनलाइन बुकिंग करवानें के लिए हमीरपुर या बिलासपुर नहीं जाना पडेगा। घुमारवीं के लोगों के लिए बसों में सीटों की आॅनलाइन बुकिंग की सुविधा आरम्भ कर दी गई है। यह आनलाइन बुकिंग कांउटर पर यह सुविधा प्रातः 5 बजे से रात्री 9 : 15 तक उपलब्ध रहेगी। यह जानकारी विधायक घुमारवी विधान सभा क्षेत्र राजेंन्द्र गर्ग ने घुमारवीं में एडवांस बुकिंग कांउटर के शुभारम्भ अवसर पर सम्बोधित करतें हुए दी। उन्होंनं कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें घुमारवीं से जहां भी जाती है उसके लिए घुमारवी बस स्टंड से आनलाइन बुकिंग की जा सकती है। उन्होंने बताया कि आनलाइन बुकिंग में यात्रियों से बस किराए के अतिरिक्त किसी भी प्रकार का कोई भी बुकिंग शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंनें बताया कि किसी भी डिपो के सभी बसों की आने और जाने की आनलाइन बुकिंग की सुविधा यहां से मिलेगी चाहे वो कहीं से भी चलती हो। उन्होंने बताया कि इससे पहले लोगों को बसों में सीटों की एडवांस बुकिंग न होने के कारण खड़े होकर सफर करना पड़ता था। युवा वर्ग तो मोवाइल के माध्यम से बस सीटों की आनलाइन बुकिंग करवा लेते थे लेकिन अधिकांश को मोबाइल के माध्यम से बुकिंग की जानकारी न होने के कारण बिलासपुर आना पड़ता था। उन्होंने कहा कि अब घुमारवीं में घर द्वार पर यह सुविधा मिलने के कारण उनकी समय और धन दानों की ही बचत होगी। उन्होंनें घुमारवीं में बसों में सीटों के लिए एडवांस बुकिंग काउंटर खोलने के लिए मुख्य मन्त्री तथा परिवहन मन्त्री का धन्यवाद किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबन्धक पवन शर्मा ने मुख्यातिथि तथा अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम बिलासपुर डिपो की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर प्रधान व्यापार मंडल घुमारवीं हेमराज संख्यान,मंडल महामंत्री सुरेश ठाकुर, मीडिया प्रभारी महेन्द्र पाल रतवान, घुमारवी बस अड्डा प्रभारी राजिन्द्र शर्मा सहित हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *