• Fri. May 8th, 2026

हैंडबाल प्रदेश की महिला टीम का चयन 24 दिसंबर को

Byjanadmin

Dec 18, 2018


जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
47वीं राष्ट्रीय वरिष्ठ महिला हैंडबाल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली हिमाचल प्रदेश की टीम का चयन आगामी 24 दिसंबर 2018 को बिलासपुर के कहलूर स्टेडियम स्थित हैंडबाल मैदान में किया जाएगा ।यह जानकारी हिमाचल प्रदेश हैंडबाल संघ के महासचिव नन्द किशोर शर्मा ने देते हुए बताया कि भारतीय हैंडबाल संघ के तत्वाधान में महाराष्ट्र हैंडबाल संघ द्वारा इस प्रतियोगिता का आयोजन सोलापुर में 6 से 11 जनवरी तक किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में भाग लेने की इच्छुक खिलाड़ी अपने आधार कार्ड के साथ खेल किट में 11 बजे मैदान में युवा सेवाएं एवम खेल विभाग के प्रशिक्षक मनोज ठाकुर को रिपोर्ट करेंगी। नन्द किशोर शर्मा ने कहा प्रदेश के किसी भी जिले की खिलाड़ी इस चयन प्रक्रिया में भाग ले सकती हैं । प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोई आयु सीमा निश्चित नही है। खिलाड़ी के पिछले प्रदर्शन तथा चयन प्रक्रिया में किये गए प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय स्तर के पूर्व खिलाड़ियों तथा प्रशिक्षकों द्वारा टीम का चयन किया जाएगा। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश गत वर्ष इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का उपविजेता रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *