• Fri. May 8th, 2026

नर्सिंग कालेज में रिक्त पडे पदों को भरने की मांग

Byjanadmin

Dec 19, 2018


जनवक्ता ब्यूरो शिमला
हिमाचल प्रदेश गर्वनमेंट नर्सिंग कालेज टीचर्ज एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष संतोष मांटा और महासचिव किरण धर्मा ने प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार से सिस्टर निवेदिता गवर्नमेंट नर्सिंग कालेज आईजीएमसी शिमला और लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कालेज नेर चैक स्थित गवर्नमेंट नर्सिंग कालेज में रिक्त पडे पदों को भरने की मांग की है। दोनों पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार से आग्रह किया है कि सिस्टर निवेदिता गवर्नमेंट नर्सिंग कालेज आईजीएमसी शिमला में एसोसिएट प्रोफेसर के चार पद खाली है जिनमें से दो पद एसोसिएट प्रोफेसर को पदोनत करके शिमला और मण्डी में प्रिसिंपल पद पर नियुक्ति देने के बाद रिक्त हो गए है। हालत यह है कि वर्तमान में शिमला स्थित नर्सिंग कालेज में एक भी एसोसिएट प्रोफेसर नहीं है और चार पद रिक्त है। जबकि आईएनसी के नियमों के अनुसार वर्तमान में सिस्टर निवेदिता गवर्नमेंट नर्सिंग कालेज आईजीएमसी शिमला में एसोसिएट प्रोफेसर के पाचं पदों की आवश्यक्ता है। संतोष मांटा और किरण धर्मा ने कहा है कि अगर यह पद नहीं भरे गए तो नियमों के तहत इस कालेज पर मान्यता रद होने का सकंट होगा । उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार व अतिरिक्त मुख्यसचिव स्वास्थ्य आर डी धीमान से आग्रह किया कि एसोसिएट प्रोफेसर के पद भरने के बाद रिक्त होने वाले लेक्चरर के पदों को भी भरा जाए। उन्होंने शिमला गवर्नमेंट नर्सिंग कालेज में वाईस प्रिंिसपल एक एसोसिएट प्रोफेसर व एक कलीनिकल इंसट्रक्टर का पद स्वीकृत करने पर आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *