• Fri. May 8th, 2026

दयोली स्थित डे-केयर सेंटर में साठ बुजुर्गों के स्वास्थ्य की रूटीन जांच

Byjanadmin

Dec 19, 2018


जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
बुजुर्गों के लिए भले ही परिवार में उनकी देखभाल करने के लिए परिवार के सदस्य हों लेकिन उम्र के इस पड़ाव में उनकी देखभाल करना इसलिए भी अति आवश्यक हो जाता है कि कई स्थानों पर इस वर्ग की अपनों द्वारा ही अनदेखी की जाती है। बावजूद इसके मानव सेवा ट्रस्ट सुंदरनगर के सौजन्य से चलाए जा रहे वृद्धों के लिए डे-केयर सेंटर में इनकी न सिर्फ देखभाल की जाती है बल्कि स्वास्थ्य से लेकर हर बात का ध्यान रखा जाता है। यह जानकारी देते हुए ट्रस्ट प्रवक्ता विजय कुमार ने बताया कि इसी कड़ी के तहत बुधवार को दयोली स्थित डे-केयर सेंटर में साठ बुजुर्गों के स्वास्थ्य की रूटीन जांच की गई। इस दौरान बुजुर्गों के बीपी व शूगर की जांच की गई। डे-केयर सेंटर में डा. स्मृति बंसल द्वारा बुजुर्गों की ईसीजी भी की गई। गौर हो कि इस बार से ईसीजी की सुविधा का शुभारंभ भी हो गया। दयोली के अलावा अन्य डे-केयर सेंटरों में बीपी, शूगर के साथ ईसीजी की सुविधा भी निशुल्क मिलेगी। उल्लेखनीय है कि मंडी के अलावा बिलासपुर नगर के डियारा सेक्टर में भी डे-केयर सेंटर चल रहा है। वहीं ट्रस्ट के संस्थापक प्रकाश बंसल ने बताया कि शीघ्र ही बुजुर्गों को धार्मिक स्थल के भ्रमण पर भी ले जाया जाएगा ताकि घर से बाहर उन्हें अच्छा फील हो। इस अवसर पर डे-केयर दयोली के प्रबंधक श्यामलाल ने कहां की बुजुर्गों महीने में तीन बार मैडिकल जांच मुफत मे की जाती है। इस शिविर में खजाना राम, लेख राम, बुद्धिराम, तोता राम, पुन्नू राम, सोहन लाल, बसंत कुमार, परस राम, रोशन लाल, रतन लाल, मनीराम आदि सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *