समस्याओं व शिकायतों से सम्बन्धित आवेदन पत्र 3 जनवरी तक लिए जाएंगे
समस्त अधिकारी प्री-जनमंच शिविरों में लोगों को योजनाओं की जानकारी प्रदान करें
जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
आम लोगों की जन समस्याओं का घर-द्वार पर समाधान करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जनमंच कार्यक्रम में जहां आम लोगों की समस्याओं को सुना जा रहा है वहीं मौके पर उनका समाधान भी सुनिश्चित किया जा रहा है ताकि लोगों को घरद्वार पर त्वरित लाभ पहुंचाया जा सके। यह जानकारी एसडीएम स्वारघाट अनिल चैहान ने श्री नैना देवी जी में जनमंच कार्यक्रम की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि जनमंच कार्यक्रम जिला बिलासपुर के विधान सभा क्षेत्र श्री नेैना देवी जी के अन्तर्गत श्री नैना देवी जी में मन्दिर न्यास स्टेडियम में 6 जनवरी को आयोजित होगा।
उन्होंने बताया कि श्री नैनादेवी जी में आयोजित होने वाले जनमंच कार्यक्रम के लिए श्री नैना देवी जी विधान सभा क्षेत्र की 7 पंचायतें और एमसी एरिया जिनमें भाखड़ा, माकड़ी, सलोआ, खरखड़ी, घवांडल, नकराणा, मंडियाली तथा एमसी श्री नैना देवी जी को चिन्हित किया गया है। उन्होंने बताया कि सम्बन्धित पंचायतों के लोग अपनी समस्याओं व शिकायतों से सम्बन्धित आवेदन पत्र 3 जनवरी तक अपने पंचायत सचिवों के पास आॅनलाईन पंजीकृत करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्री-जनमंच गतिविधियों के तहत 20 दिसम्बर को घवांडल, 21 को नकराणा, 26 को भाखड़ा, 28 को माकड़ी, 29 को सलोआ, 30 को खरखड़ी, 2 को मंडियाली तथा 3 को एमसी श्री नैना देवी जी में शिविरों का आयोजन किया जाएगा जिसमें समस्त विभागों के अधिकारियों द्वारा जनहित में चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि चिन्हित पंचायतों में क्रियान्वित की जा रही योजनाओं का निरिक्षण करें तथा 2 जनवरी तक रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने लोगों से भी आहवान किया कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए शिविरों में भी आवेदन पत्र दे सकते है जिसे आॅन लाईन अपलोड कर लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं के बारे में आम जन को जागरूक करने के लिए प्री-जनमंच शिविरों का आयोजन किया गया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्री-जनमंच गतिविधियों में बेटी है अनमोल योजना, डिजीटल राशन कार्ड, गृहिणी सुविधा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, जनधन योजना, वृद्धावस्था, विधवा, अपंग व सामाजिक सुरक्षा पैंशन, गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण तथा बच्चों का टीकाकरण व चिन्हित पंचायतों के सभी घरों में शौचालय सुविधा के संदर्भ में, पशुओं का पंजीकरण,स्कूलों में नशा निवारण अभियान तथा चिन्हित पंचायतों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा इत्यादि का आयोजन करके पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करें ताकि शत प्रतिशत लक्ष्यों को हासिल किया जा सके।
उन्होंने बताया कि जनमंच कार्यक्रम में हिमाचली प्रमाण पत्र, अनुसुचित जाति एवं जन जाति प्रमाण पत्र, आमदनी प्रमाण पत्र, राजस्व रिकार्ड (एक्स मुसावी के अलावा) की नक्ल, बागवानी कार्ड आदि के अलावा विधवा एवं वृद्धावस्था पैंशन, मकान की मुरम्मत हेतु आर्थिक मदद, विधिक सहायता, बन्दूक या वाहन चालक लाईसैंस को जारी करने हेतु दस्तावेजी प्रक्रिया तथा लाईसैंस नवीनीकरण, जमीन का इन्तकाल, जन्म तथा मुत्यु पंजीकरण, राशन कार्ड बनवाने व नवीनीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वारूस्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा जिसमें लोगों के स्वास्थ्य की जांच और निशुल्क दवाई उपलबध करवाई जाएगी।
इस अवसर पर विभिन्न विभागो के अधिकारी व कर्मचारी, पंचायती राज संस्थाओं के सदस्य के अतिरिक्त स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

