
जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरढ़ी में 33 लाख रूपये से नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करने उपरांत पाठशाला के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता की तथा मेधावी छात्र एवं छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बच्चे अपनी पढाई के साथ- साथ खेलों में भी रूचि लें क्यांेकि आज के दौर में बच्चे खेलों में भी अपना भविष्य बना सकते है। उन्होंने कहा कि जो बच्चे खेलो में अपने देश व प्रदेश का नाम रोशन करते है उनके लिए प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं लागू की है तथा सरकारी नौकरियों में भी खिलाडियों को आरक्षण की सुविधा प्रदान की गई है।
उन्होनें कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा नशा प्रवृति को रोकने के लिए भरपूर प्रयास किए जा रहे है। उन्होनें कहा कि हमारा देश युवाओं का देश है यहां पर युवाओं की जनसंख्या सबसे अधिक है परन्तु आज का युवावर्ग नशे की चपेट में छोटी उम्र में ही आ रहा है। जिससे कि युवा मानसिक व शारिरिक रूप से बीमार हो रहे है इसके साथ ही समाज में अनेक प्रकार की कुरीतियां व अपराध बढने के साथ साथ युवावर्ग नशे के कारण अपनी जान तक से भी हाथ धो रहे है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थी खेलो में भाग लें ताकि नशे जैसी बुराईयों से भी दूर रह सके।
उन्होनें कहा कि हरलोग क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्याे पर करोडों रूपये खर्च किए जा रहे है। जिसमें पनोह, हरलोग, समैला सडक की सुधारीकरण के लिए 7 करोड 85 लाख रूपये व्यय किए जा रहे है। हरलोग से कुह सडक के सुधारीकरण के लिए 4 करोड 80 लाख रूपये, बैटनरी होस्पीटल के लिए 20 लाख रूपये, हरलोग से मैहरन सड़क की मैटलिंग व टायरिंग के लिए 10 लाख रूपये स्वीकृत किए गए है तथा सभी स्कीमों का निर्माण कार्य आरम्भ कर दिया गया है।
इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों की बिजली की समस्या पर बोलते हुए कहा कि तुरन्त ही इसका हल किया जाएगा जिसके लिए 9 करोड 94 हजार रूपये की राशि स्वीकृत की गई है तथा शीघ्र ही इस क्षेत्र के बिजली की तारों व ट्रांसफार्मों को बदलकर इस समस्या से निजात दिलाई जाएगी।
इससे पूर्व स्कूल के प्रधानाचार्य ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और स्कूल की वार्षिक रिर्पोट पढी।
इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को विधायक ने अपनी ऐच्छिक निधि से 5 हजार रूपये की राशि देने की घोषणा की।
इस अवसर पर जिला भाजपा प्रवक्ता हंस राज ठाकुर, स्थानीय पंचायत प्रधान कमलेश कुमारी, उप प्रधान ज्ञान चन्द, पूर्व उप प्रधान जगदीश शर्मा, एसएमसी. प्रधान रमा देवी, उप प्रधान कुठेडा राकेश ठाकुर, अधीशाषी अभियन्ता लो.नि.वि. ई0वीएन. पराशर, के अतिरिक्त सम्बन्धित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी एंव पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधि एंव सदस्य, युुवक एंव महिला मण्डल के सदस्य व बच्चों के अभिभावक व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
