पत्रकारों को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल
राफेल डील पर जिला भाजपा द्वारा किया गया कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन
जनवक्ता ब्यूरो हमीरपुर
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा है कि जिन लोगों की संस्कृति देश की सुरक्षा को दांव पर लगाकर पैसा लूटने की है उन्हें हर जगह भ्रष्टाचार ही नजर आता है। धूमल हमीरपुर में पत्रकारों से बात कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने जिला भाजपा द्वारा आयोजित राफेल डील पर कांग्रेस के खिलाफ किए गए प्रदर्शन में भी भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल ठाकुर की अध्यक्षता में गांधी चौक पर प्रदर्शन कर कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

राहुल गांधी का पुतला फूंकते हमीरपुर भाजयुमो काय्रकर्ता
इस दौरान भाजयुमो ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान विधायक कमलेश कुमारी, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री भी मौजूद थे। धूमल ने आग्र कहा कि भाजपा नेताओं ने एक-एक कर आजादी के बाद आज तक कांग्रेस राज में रक्षा सौदों में हुए घोटाले गिनवाए। कहा, कांग्रेस राज में हर दो-तीन माह बाद घोटाला सामने आता था। देश को ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जिनके चार साल के कार्यकाल में कोई घोटाला नहीं हुआ है। कांग्रेस ने उन्हें बदनाम करने के लिए गलत आरोप लगाए थे। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो गया। उन्होंने कहा पांच राज्यों के चुनाव से पहले राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ जाता तो भाजपा अवश्य जीत दर्ज करती। उन्होंने कांग्रेस की जेपीसी के गठन की मांग को फिजूल बताया। सुप्रीम कोर्ट ने सभी मामलों पर फैसला दे दिया है तो कांग्रेस बिना मतलब भाजपा पर आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कवंर के बयान में तथ्यों की पहचान नहीं की गई हैं। सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल बेहतर रहा है। भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए तैयार है। दावा किया भाजपा प्रदेश की चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। अगर किसी व्यक्ति को किसी पार्टी की पॉलिसी अच्छी नहीं लगती है तो वह दूसरी पार्टी को वोट दे सकता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया वे चुनाव में नोटा का प्रयोग न करें। इससे वोट खराब होते हैं।
कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा
उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा। इसके बाद भाजपा नेताओं ने सहायक आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर जिला महामंत्री राकेश ठाकुर, अजय शर्मा, प्रदेश सचिव विजय पाल सोहारू, जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर, प्यारे लाल शर्मा, रघुवीर ठाकुर, अंकुश दत्त शर्मा, तेज प्रकाश चोपड़ा, आदर्शकांत, राजकुमार वर्मा, राजकुमारी, नीना शर्मा, शकुंतला धीमान, अनीता गर्ग, विजय बहल, नरेंद्र कंवर, गज्जन राम शर्मा, कुलदीप ठाकुर, भवानी सिंह , रणजीत सिंह, पुरुषोत्तम ठाकुर, अभयवीर लवली, अभिषेक जोशी, हरीश शर्मा, पंकज मिन्हास, जगत सिंह ठाकुर, नितिन पटियाल, विजय शर्मा, अनिल सोनी, सुनील शर्मा आदि मौजूद थे।

