• Fri. May 8th, 2026

पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने भोरंज में मनाया अटल जी का जन्मदिन

Byjanadmin

Dec 25, 2018

ग्रामीणों को बांटी फर्स्ट एड किट और नशे से दूर रहने की दी प्रेरणा

सांसद द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को बताया अनूठी और सफल


जनवक्ता डेस्क बिलासपुर

पूर्व मुख्यमंत्री प्रो० प्रेम कुमार धूमल ने भोरंज विधानसभा के भुक्कड़ गांव में श्रद्धेय अटल जी का जन्मदिन मंगाया। इस अवसर पर भोरंज की विधायक कमलेश कुमार व जिला महामंत्री राकेश ठाकुर भी उपस्थित रहीं। पूर्व मुख्यमंत्री ने इस मौके गांव के 800 परिवारों को फर्स्ट एड किट बांटे।
इस अवसर पर छोटे बच्चों द्वारा जूडो-कराटे खेल के किये गए प्रदर्शन की प्रसंशा करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि बच्चे खेलते हुए बहुत अच्छे लगते हैं लेकिन आज छोटे बच्चों के बचपन पर भी खतरे का साया मँडराया हुआ है। आज देश को एटम बम का खतरा नहीं है। हालांकि यदि कोई देश अपनी बर्बादी कराना चाहता हो तो वह ऐसा करे। क्योंकि भारत आज अपने ऊपर हमला करने वाले को पूरा बर्बाद करने की परमाणु शक्ति रखता है। लेकिन नशा इस देश को अंदर ही अंदर खोखला कर रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा पहले यह बीमारी हिमाचल प्रदेश में नहीं थी। लेकिन अब अपना शांतिप्रिय प्रदेश भी इससे अछूता नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग वोट लेने के लालच मंी युवा पीढ़ी को नशा बांट रहे हैं। यदि शराब, चरस और यहां तक की चिट्टा बांटकर इनको वोट मिलते दिखते हैं तो वह लोग वहां भी पीछे नहीं रहेंगे। बहुत ही घटिया राजनीति लोग कर रहे हैं और बहुत निचले स्तर पर उतर गए हैं। प्रो० धूमल ने कहा कि इस बुराई से युवा पीढ़ी को बचाने का दायित्व पूरे समाज का है। हम यह कह कर मुँह नहीं मोड़ सकते कि यह बच्चा हमारा नहीं है।
बच्चों के लिए खेलों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सांसद खेल महाकुंभ इस दिशा में एक बेहतरीन प्रयास है जो अपने आप में बहुत अनूठा है और बहुत सफल रहा है। उन्होंने कहा कि सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा योजना भी अभी तक बहुत कामयाब रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को उनके घर द्वार पर वह स्वास्थ्य सुविधाएं इस योजना योजना के तहत मुहैया हो रही है जिनके लिए उन्हें दूर दूर जाना पड़ता था और इस योजना से अभी तक हजारों लोग स्वास्थ्य लाभ ले चुके हैं। क्योंकि इस योजना के तहत चलाई जा रही मोबाइल वैन में उपलब्ध हो रहे 40 तरह के टेस्टों की बदौलत उन्हें समय रहते बीमारी का सही पता चल रहा है। जिसका उचित इलाज करवा कर वे लोग स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं ।
प्रोफेसर धूमल ने कहा कि ने कहा कि एक अन्य योजना जो आजकल बहुत चर्चा में रही है और पहले चरण में पूरी तरह सफल भी हुई है। यह योजना पूरे देश में अपनी तरह की पहली योजना है । यह योजना है सांसद भारत दर्शन योजना। जिसके तहत हमीरपुर लोक सभा के 250 होनहार छात्रों को भारत भ्रमण पर जाना था। पहले चरण में भारत भ्रमण कर लौटी छात्राओं को जब मीडिया से बात करते देखा तो उन बच्चियों के आत्म विश्वास को देख बहुत अच्छा लगा। जब इन बच्चियों से मीडिया ने बात की तो उन्होंने बताया कि वह अगली परीक्षा में और भी मेहनत कर फिर से भारत भ्रमण पर जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *