• Fri. May 8th, 2026

नव वर्ष के मौके पर लांच होगा मितु का आजा माहिया

Byjanadmin

Dec 31, 2018

मितु का यह पहला गीत है जो म्यूजिक हंटर शिमला से लांच होगा

गीत को मितु ने खुद लिखा गया और कम्पोजिसन किया

जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
नव वर्ष के मौके पर आजा माहिया हिंदी पॉप सोंग का ऑडियो व वीडियो लांच होगा ! इस गीत को जुखाला के मितु ने गाया है ! मितु का यह पहला गीत है जो नए साल के मौके पर सुबह 10 बजे म्यूजिक हंटर शिमला से लांच होगा जिसके बाद यह गीत यू ट्यूब पर उपलब्ध होगा ! इस गीत को मितु ने खुद लिखा गया और कम्पोजिसन किया है ! इसके अलावा इस गीत के वीडियो में मेल मॉडल का किरदार भी मितु ने खुद निभाया है जबकि फीमेल मॉडल का किरदार दडलाघाट की हिना गर्ग ने निभाया है ! इस गीत के वीडियो की शूटिंग शिमला में हुई है ! इस गीत के वीडियो में शिमला रेलवे स्टेशन , पार्क , भट्टाकुफर व एक होटल में शूट किया गया है जिसमे शिमला की हसींन वादियों को दिखाया गया है ! 19 वर्षीय मितु जुखाला के ढढोग गाँव का रहने वाला है जिसे बचपन से ही गाने का शौक था ! मितु बीकॉम की पढ़ाई कर रहा है जिसके साथ साथ नालागढ़ में निजी कंपनी में काम करता है और अपनी कमाई से उसने इस गीत का निर्देशन किया है ! मितु ने बताया की आने वाले दिनों में वह और गाने निकलेगा !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *