• Sun. May 10th, 2026

क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक 21 जनवरी को – रमेश चंद राणा

Byjanadmin

Jan 5, 2019


जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रमेश चंद राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक 21 जनवरी को 11 बजे धौलरा रेस्ट-हाउस में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन बस मालिकों के यात्री परमिट से सम्बधित मामले लंबित है एवं यात्री परमिटों में बढ़ौतरी/कटौती और वाहन परमिट के स्थानातंरण आदि की नस्तियां जमा करवानी है वे बिना किसी विलम्ब के 9 जनवरी 12 बजे तक सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत कार्यालय में जमा करवाएं तथा साथ ही वाहनों का विशेष पथकर, टोकन-टैक्स एवं लंबित चालानों का निपटारा भी निर्धारित तिथि से पूर्व सुनिश्चित कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *