• Sat. May 9th, 2026

सड़क हादसे में एनटीपीसी अधिकारी जोगिन्दर ठाकुर की मौत

Byjanadmin

Jan 5, 2019

बरमाणा से आगे सारड़ नाला मोड़ पर नियंत्रण खो दिया

जनवक्ता ब्यूरो बिलासपुर
शनिवार को बरमाणा से आगे सड़क से गहरे नाले में एचपी 31-B-7646 कार में सवार एनटीपीसी अधिकारी जोगिन्दर सिंह ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई पुलिस के जांच अधिकारी ने बताया कि एनटीपीसी दिल्ली में वरिष्ठ प्रबंधक पद पर कार्यरत जोगिन्दर सिंह दिल्ली से आ रहा था कि सुबह 5 :00 बजे उस समय यह हादसा हुआ जब बरमाणा से आगे सारड़ नाला मोड़ पर नियंत्रण खो दिया और सतलुज के किनारे गाड़ी समेत जा गिरा । बताया जा रहा है कि इस स्थान पर आए दिन कई गाड़ियां गिर चूकी है। घटनास्थल पर ही व्यक्ति ने दम तोड़ दिया था। घटना की सूचना मिलते ही सेड़पा स्थित एनटीपीसी कोल डैम में तैनात सीआईएसएफ अग्निशमन विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँच कर नदी किनारे गिरी कार से मृत व्यक्ति को निकाला। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्ट करवा कर शव परिजनों के हवाले किया। पोलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। एनटीपीसी के लोक सम्पर्क अधिकारी प्रवीण रंजन भारती ने बताया कि जोगिन्दर सिंह ठाकुर सुंदर नगर महादेव के निवासी थे । मृतिक करीब चौदह वर्ष से कोल डैम में कार्यरत थे और अभी हाल ही डेढ़ वर्ष पूर्व दिल्ली में स्थानांतर हुए थे । घटना का पता चलते ही समस्त एनटीपीसी अधिकारी मौके पर पहुंचे । इस हादसे को लेकर एनटीपीसी कोल डैम में शोक की लहर व्यप्त है। महाप्रबंधक एसएम चौधरी , एजीएम राजेश जैन , डीजीएम नरेंद्र शर्मा , एचआर के करनैल सिंह आदि ने इस हादसे को लेकर गहरी संवेदना प्रकट की । मृतक का शनिवार दोपहर बाद धनोटू सुंदर नगर में दाह संस्कार कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *