• Sun. May 10th, 2026

बस दुर्घटना में 6 स्कूली बच्चों की मृत्यु पर शोक व्यक्त

Byjanadmin

Jan 5, 2019


जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नडडा तथा परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने सिरमौर जिले के रेणुका जी निर्वाचन क्षेत्र के खड़कोली के समीप शनिवार प्रातः एक स्कूल बस दुर्घटना में सात लोगों, जिनमें छह स्कूली बच्चे शामिल हैं कि मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है।
राज्यपाल ने कहा कि यह एक दुःखद घटना है, जिसमें छः मासूम स्कूली बच्चों ने भी अपने प्राण गवाएं। उन्होंने ईश्वर से दिवंग्त आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ लाभ की भी कामना की है।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि वह इस दुर्घटना पर अत्यन्त दुखी है, जिसमें सात बहुमूल्य जानें गई हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की तथा दिवंग्त आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने दुर्घटना में घायल बच्चां के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को दुर्घटना में मृतक के परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने घायल बच्चों को बेहतर उपचार प्रदान करने के भी निर्देश दिए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नडडा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में एक निजी स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद खबर से वह आहत हैं। उन्होंनें दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना जताई। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।

परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने बस दुर्घटना में छः स्कूली बच्चों तथा बस चालक की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है तथा घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *