• Sat. May 9th, 2026

हिमाचल प्रदेश की अंडर 19 हैंडबाल टीम ने स्वर्ण पदक जीता

Byjanadmin

Jan 6, 2019

हिमाचल की स्कूल अंडर 19 लड़कियों की हैंडबाल टीम ने विद्या मंदिर हरियाणा को 23-18 गोल से पराजित किया

जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
मध्यप्रदेश के शिवपुरी में सम्पन्न हुए स्कूल नेशनल अंडर 19 लड़कियों के वर्ग की हैंडबाल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की अंडर 19 हैंडबाल टीम ने स्वर्ण पदक जीता है। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश स्कूल बोर्ड के असिस्टेंट डायरेक्टर प्रीतम धोटा ने प्रेस को जारी बयान में दी। उन्होंने बताया कि हिमाचल की स्कूल अंडर 19 लड़कियों की हैंडबाल टीम ने विद्या मंदिर हरियाणा को 23-18 गोल से पराजित किया। हिमाचल प्रदेश स्कूल अंडर 19 लड़कियों की हैंडबाल टीम के मध्यप्रदेश में स्वर्ण पदक जीतने पर खुशी की लहर है। मोरसिंघी स्कूल प्रधानाचार्य अनिता राव व अंत स्टाफ ने टीम की चीफ कोच स्नेहलता, असिस्टेंट कोच शमशेर सिंह, ऑफिशियल अश्वनी सत्ती व सुरेंद्र को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *