
लोगों को दिखाई गई ‘ईमानदार प्रयास का, एक साल विकास का’ लघु फिल्म
जनवक्ता ब्यूरो दून
सोलन जिला के दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पट्टा बारियां में आज आयोजित जनमंच लोगों के लिए विशेष रहा। मुख्यमन्त्री जयराम ठाकुर ने आज वीडियो कान्फ्रेंसिग के माध्यम से जनमंच की लाइव जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता कर कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकण्डा के माध्यम से सभी को नववर्ष की बधाई दी। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे जनमंच के माध्यम से अधिक से अधिक शिकायतों एवं समस्याओं का समाधान करवाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार वर्ष 2019 में जनमंच की पहुंच को और अधिक लोगों तक सुनिश्चित बनाएगी।

इस अवसर पर कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकण्डा के माध्यम से दून विधानसभा क्षेत्र की चिन्हित ग्राम पंचायतों से उपस्थित सभी ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिवस की बधाई दी एवं उनकी दीर्घायु एवं स्वास्थ्य की कामना की। लोगों को इस अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित करती लघु फिल्म ‘ईमानदार प्रयास का, एक साल विकास का’ भी दिखाई गई ताकि अधिक से अधिक लोग सरकार की योजनाआंे व कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त कर इनसे लाभान्वित हो सकें। इस अवसर पर शिमला लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रो. वीरेंद्र कश्यप, दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, नालागढ़ के पूर्व विधायक एवं जिला भाजपा अध्यक्ष केएल ठाकुर, दून की पूर्व विधायक विनोद चंदेल, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. श्रीकांत शर्मा, भाजपा मंडल दून के अध्यक्ष बलबीर ठाकुर, उपायुक्त विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।
