• Sat. May 9th, 2026

शारीरिक मानसिक व बौद्धिक विकास पर सहायता करें अभिभावक : रूप लाल ठाकुर

Byjanadmin

Jan 6, 2019

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंदला का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह

जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
बच्चों के भविष्य को सुनहरा एवं उज्जवल बनाने के लिए केवल शिक्षक ही उत्तरदायी नहीं होता, शिक्षकों के साथ-साथ बच्चों के अभिभावकों की भूमिका भी उतनी ही आवश्यक होती है। लिहाजा अभिभावकों को चाहिए कि वे भी घर पर बच्चों की शिक्षा एवं उनके शारीरिक मानसिक व बौद्धिक विकास पर सहायता करें। यह बात मुख्यालय के मुकुट एवं ऐतिहासिक बंदला धार के आंचल में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंदला के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर रहे हिप्र भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं सदर युवा नेता रूप लाल ठाकुर ने कही। वहीं वर्तमान परिस्थितियों पर विवेचन करते हुए रूप लाल ने कहा कि नशा समाज में फैल चुकी एक ऐसी बुराई है जो न सिर्फ नशा करने वाले के जीवन को बर्बाद कर देता है बल्कि कई परिवारों को भी अपनी चपेट में ले लेता है। मौजूदा परिवेश में नशे का प्रचलन अत्यधिक बढ़ गया है, इससे अपने बच्चों को बचाए रखना भी अभिभावकों के लिए चुनौती का विषय बन गया है। इसलिए अब यह अति आवश्यक हो गया है कि अपने बच्चों पर नजर रखी जाए। इससे पूर्व मुख्यातिथि रूप लाल ठाकुर ने विधिवत रूप से रिबन काटकर तथा द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें सरस्वती वंदना, देश भक्ति गीत, नाटी व लोक नृत्य मुख्य रूप से शामिल रहे। स्कूल की प्रिंसीपल नीरज पालीवाल स्कूल की वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट पढ़ी। समारोह के दौरान बिंद्रा व सुनील चौहान ने कुशल मंच संचालन किया। मुख्यातिथि ने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रिंसीपल नीरज पालीवाल ने स्कूल में शिक्षकों की कमी के साथ स्कूल की अन्य समस्याओं को दूर करने की मांग रखी। जिस पर मुख्यातिथि ने आश्वास्त किया शिक्षकों की कमी को सरकार से अप्रैल तक पूरा कर दिया जाएगा जबकि स्कूल की अन्य मांगों का चरणबद्ध तरीके से सरकार के समक्ष पेश कर समाधान करवाया जाएगा। कार्यक्रम में कंदरौर स्कूल के प्रिंसीपल अमरनाथ बंगा, मल्यावर स्कूल के प्रिंसीपल उजागर सिंह, निर्माणाधीन हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज के एजीएम डी मोहन, सुखदेव, गोपाल, मुदित, अभिषेक डोगरा, लविश, चेतना, राजेश, रमेश चंद, नीलम, राजेंद्र चंदेल, मनोज कुमार, दिनेश, रविंद्र कुमार, बालक राम, नीना, पंकज, बाबूराम, पूनम, सुनीता, कांशी राम, डीपीइ पंजगाई जगदीश कुमार सहित परनाली, सिहड़ा व पट्टा स्कूल के शिक्षकों ने भाग लिया। इस अवसर पर मंडल सचिव व पूर्व प्रधान चांदपुर देवेश चंदेल, शक्ति केंद्र प्रमुख प्रीत लाल, राम प्रकाश, कश्मीर सिंह, सतीश कुमार, सीहड़ा बूथ अध्यक्ष हेमराज, बंदला के बूथ अध्यक्ष किशोरी लाल, सीहड़ा वार्ड सदस्य चमारू राम, प्रेम लाल, बीडीसी सदस्य कमलेश कुमारी, देश राज, संत राम, विरेंद्र कुमार, बालक राम, रतन लाल, देशराज, राज कुमार, पवन कुमार, जय कुमार, अमर सिंह ठाकुर, प्रेम लाल, सुरेश कुमार, राम पाल, सुरेश कुमार, शर्मिला देवी, शीला देवी, रीमा देवी, राम पाल उर्फ बिट्टू, शिव राम, गीता राम व एसएमसी बंदला के सभी सदस्य व बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *