• Sat. May 9th, 2026

सांसद भारत दर्शन के दूसरे चरण में मुम्बई टूर के लिए 18 छात्राओं की लिस्ट जारी

Byjanadmin

Jan 6, 2019


जनवक्ता ब्यूरो हमीरपुर
हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने अपने संसदीय क्षेत्र से मेरिट लिस्ट में आने वाले मेधावी छात्र छात्राओं के लिए सांसद भारत दर्शन कार्यक्रम की घोषणा की थी।इस भारत दर्शन कार्यक्रम में छात्रों को हवाई यात्रा के ज़रिए देश के विभिन्न हिस्सों को दिखाए जाने का प्रावधान था। इस कार्यक्रम के प्रथम चरण में हाल ही में 40 छात्राओं का दल बंगलुरु और पुणे की यात्रा से वापस लौटा है।अब 8 तारीख़ से शुरू होने वाले दूसरे चरण के लिए सांसद कार्यालय से 18 मेधावी छात्राओं की सूची जारी कर दी गई है।सांसद भारत दर्शन कार्यक्रम में मुम्बई जाने वाली छात्राओं की लिस्ट में 10 वीं कक्षा में टॉप करने वाली हमीरपुर से अंजली ठाकुर, सोनाचौहान, साक्षी, ज्योति, काव्या, शिवानी, श्रेया, मानवी, रक्कड से सना सूद,उना से गरिमा सिंह,प्रिया ठाकुर, प्रज्ञा,नादौन से यशस्वी शर्मा,शाही,हरोली से नंदिनी ठाकुर,सरकाघाट से अलिशा ठाकुर,बड़सर से सिमरन ठाकुर और ज्योति कुमारी के नाम शामिल हैं।मुम्बई टूर पर जाने वाले छात्राओं का दल कल दोपहर 2 बजे बचत भवन उना से दिल्ली के लिए रवाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *