• Sat. May 9th, 2026

हैलो-डीसी ऐप समस्याओं के निदान में कारगर भूमिका का निर्वहन करेगी : विवेक भाटिया

Byjanadmin

Jan 7, 2019

जिला में नकल पर कसा जाएगा शिकंजा

जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
लोगों की समस्याओं का समाधान त्वरित हो इसके लिए प्रशासन की हैलो-डीसी ऐप कारगर भूमिका का निर्वहन करेगी। अधिकारी विभागीय शिविरों में आने वाली लोगों की समस्याओं के निदान के लिए भी इसका प्रयोग करके आमजन की समस्या का हल मौके पर करवाने के लिए सीधे तौर पर 10 बजे से 5 बजे तक हैलो-डीसी पर सम्पर्क कर सकते हैं। यह जानकारी उपायुक्त विवेक भाटिया ने मंडे मिटिंग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि इस ऐप का प्रयोग करने से जिला के लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे उनकी समस्याओं का निदान घर बैठे ही फेान के माध्यम से तत्काल हल हो जाएगा जिससे समय और धन की बचत के साथ-साथ समस्या के निदान की सुनिश्चितता भी निर्धारित हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि जिला में आने वाली प्री-बोर्ड तथा बोर्ड की परीक्षाओं में नकल की संभावनाओं को पूर्णतयः शून्य पर लाने के कड़े पग उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे तथा पर्यवेक्षकों की उपस्थिति भी परीक्षा अवधि में पूर्ण रूप से सुनिश्चित बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष होने वाली प्री बोर्ड तथा बोर्ड की परीक्षाएं विगत् वर्षों से अलग होंगी जिसके भविष्य में साकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कृषि विभाग को निर्देश दिए कि नेचुरल फार्मिंग के लिए जिला में किए जा रहे प्रयासों के लिए प्रदर्शन हेतु रवि की फसल का अब तक का मध्यकालीन मुल्याकंन कर वस्तुतः स्थिति से अवगत करवाएं ताकि परिणामों के अनुरूप जिला में प्राकृतिक खेती के बढ़ावे के लिए प्रयासों में अधिक तेजी लाई जा सके।
इस अवसर पर व्यास प्योर, केवी घुमारवीं, काऊ सैंचुरी,अतिरिक्त शौचालय निर्माण, हाईड्रो इंजिनियरिंग कालेज, स्विमिंग पुल के अतिरिक्त अन्य विभिन्न मुद्ों पर चर्चा की गई।
इस मौके पर एसडीएम प्रियंका वर्मा, सहायक आयुक्त पूजा चैहान, सिद्धार्थ आचार्य, योजना अधिकारी मुक्ता ठाकुर, राजस्व अधिकारी देवी राम के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *