लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा
कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी कार्यक्रमों की अध्यक्षता कर रहे
कार्यक्रम को आने वाले लोक सभा चुनावों की दृष्टि से चलाया गया
जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
जनमंच और प्री जनमंच के नाम पर अधिकारियों पर अधिक व्यस्त रखा जा रहा है। प्रदेश सरकार जनमंच के नाम पर सरकारी खजाने की लूट कर रही है। वहीं इससे लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। यह बात हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं श्री नयना देवी चुनाव क्षेत्र के विधायक राम लाल ठाकुर ने कही। वह सोमवार को पत्रकारों को संबोधित कर रहे थ्रे।उन्होंने सरकार पर जनमंच के नाम पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है । राम लाल ठाकुर ने कहा कि इस कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी कार्यक्रमों की अध्यक्षता कर रहे हैं इस कार्यक्रम को आने वाले लोक सभा चुनावों की दृष्टि से चलाया गया है। व इसका राजनैतिक करण हो रहा। वहीं लोगों को भी गलत सूचना दी जा रही है। इस कार्यक्रम में नब्बे प्रतिशत समस्याएं पीने के पानी की समस्या से संबंधित है जिनका समाधान नहीं हो रहा है। जिससे लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सप्ताह का पहला सोमवार मंडे मिटिंग की भेंट चढ़ गया है। जिससे जिला मुख्यालय पर दूर दराज के क्षेत्रों से आने वाले लोगों को परेशान होना पड़ता है। लेकिन इस तरफ सरकार का कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। राम लाल ठाकुर ने कहा कि एक तरफ लोगों की शिकायतों का निपटारा नहीं हो रहा है। भाखडा विस्थापित प्रभावितों को प्लाट देने की फाईलें कार्यालयों से गुम हो रही हैं। तो दूसरी तरफ भाजपा प्रदेश सरकार द्वारा भ्रष्ट पंचायत प्रधानों को बचाया जा रहा है। जबकि उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से इस मुददे पर सोच विचार करने की मांग की है।

