• Sat. May 9th, 2026

वार्षिक उत्सवों से विद्यार्थियों में उदय होता है उत्साह, उमंग और सीखने की भावना का : राजेन्द्र गर्ग

Byjanadmin

Jan 7, 2019

नशे पर लगाम लगाने के लिए सभी वर्गों का सम्मान दायित्व

जनवक्ता डेस्क बिलासपुर

प्रदेश सरकार गुणात्मक शिक्षा व ढांचागत विकास को सर्वोच प्राथमिकता दे रही है ताकि विद्यार्थियों का सवार्गिंण विकास सुनिश्चित किया जा सके। यह जानकारी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोट के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के अध्यक्षीय सम्बोधन में घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेन्द्र गर्ग ने दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के वार्षिक समारोह के माध्यम से जहां विद्यार्थियों की प्रतिभा को समूचित मंच मिलता है वहीं अन्य विद्यार्थियों में उत्साह, उमंग और सीखने की भावना का भी उदय होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘अखंड शिक्षा ज्योति, मेरे स्कूल से निकले मोती‘ मुख्यमंत्री की एक अभिनव योजना है जिसके माध्यम से युवा पीढ़ी पे्ररित होकर समाज में अपना श्रेष्ठ स्थान हासिल करने के लिए प्रयासरत होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से आहवान किया कि आज के परिवेश में बढ़ रहे नशे के प्रचलन पर लगाम लगाने में अपना सहयोग दें ताकि कोई भी विद्यार्थी गलत संगत में पड़ कर अपने जीवन को अंधकार में न धकेले। उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे अपने बच्चों पर विशेष नजर रखें और जीवन की बेहतरी के लिए क्या उचित अथवा अनुचित है उसका ज्ञान दें। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों का दायित्व है कि वे संयुक्त प्रयास करके नशे की बुराई को समाप्त करने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
उन्होंने बताया कि उठाउ पेयजल योजना कोट-हटवाड-देहरा का लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है और इस योजना पर लगभग 2.5 करोड़ रूपए की राशि व्यय की जा रही है। इस योजना को अगामी तीन माह के भीतर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। जिससे इस क्षेत्र की चिरकाल से चली आ रही पेयजल की समस्या खत्म हो जाएगी। उन्होंने बताया कि सम्पर्क मार्ग कोट से कांगडी वाया बल्ही के निर्माण पर 1.5 करोड़ रूपए खर्च किया जाएगा। इस सम्पर्क मार्ग का निर्माण नाबार्ड के तहत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोट से मुण्डखर (हमीरपुर) वाया मैरा सड़क व पुल के निर्माण को विधायक प्राथमिकता में शामिल किया गया है। जिसका निर्माण नावार्ड के माध्यम से किया जाएगा।
इस अवसर पर विधायक राजेन्द्र गर्ग ने राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत 7 लाख रूपए से निर्मित दो कमरो का उद्घाटन किया तथा अतिरिक्त एक कमरे के लिए 3.25 लाख रूपए देने की भी घोषणा की।
इस अवसर पर स्कूलों बच्चों से आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिक वितरित करके सम्मानित किया गया।
इससे पूर्व विधायक राजेन्द्र गर्ग ने कोट पंचायत के गांव कोट और झूंगी मंदिर में लोगों की समस्याएं सुनी जो सड़क, बिजली और अधिकतर पानी से सम्बन्धित थी। उन्होंने लोगों की मांग पर झूंगी मंदिर के आंगन के लिए 3 लाख रूपए देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि बम्म क्षेत्र में बिजली की समस्या के समाधान के लिए लगभग 3 करोड रूपए की लागत से 1.6 मैगावाट के दो ट्रास्फार्मर स्थापित किए जाएगे। उन्होंने बताया कि देहरा से दशमल सड़क पर जल्द टायरिंग कार्य आरम्भ किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रधान कोट पंचायत प्रतिमा शर्मा, उप प्रधान कोट पंचायत अमर चंद, जिला महिला मोर्चा उषा ठाकुर, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, जिला एस.सी मोर्चा अध्यक्ष धनी राम सौखला, बी.डी.सी सदस्य बेबी शर्मा, एस.एम.सी प्रधान तृप्ता शर्मा, एसडीओ लोक निर्माण शशिकांत शर्मा, जे.ई विद्युत बलराज शर्मा के अतिरिक्त अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *