विस्थापितों का सहयोग व समर्थन करने वाले सभी भाजपा और कांग्रेस नेताओं का आभार
जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
सर्वदलीय भाखड़ा विस्थापित समिति ने आश्चर्य ब्यक्त किया है कि एक साल बीत जाने के बाद भी सरकार ने भाखड़ा विस्थापितों के विषय में कोई भी निर्णय नहीं लिया है। यह बात बिलासपुर में समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए समिति के महामंत्री जय कुमार ने कही।उन्होंने कहा कि यद्यपि भाजपा की जयराम ठाकुर सरकार की विधान सभा के प्रथम सत्र में ही विधान सभा के भाजपा , कांग्रेस , मार्क्सवादी और स्वतंत्र विधायकों ने , पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर सहित सभी दलों के नेताओं ने एक स्वर से भाखड़ा विस्थापितों के बलिदानों की प्रश्न्शा करते हुए उनकी समस्याओं ,कठिनाइयों और सभी मुसीबतों को सुलझाने का सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित किया था लेकिन आज तक कुछ नहीं हो पाया है। बैठक में विस्थापितों का सहयोग व समर्थन करने वाले सभी भाजपा और कांग्रेस नेताओं का आभार ब्यक्त किया गया वहीं निर्णय लिया गया कि कियूं कि सरकार से उन्हें निराशा ही हाथ लगी है ,इसलिए अब न्याय पाने के लिए उनके पास न्यायालय का द्वार खटखटाने के सिवाय कोई विकल्प शेष नहीं बचा है और जिसके लिए केवल मात्र सरकार ही उत्तरदाई है | महामंत्री जयकुमार ने बताया कि इस बैठक में वरिष्ठ साहित्यकार और पत्रकार तथा जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष शक्ति उपाध्याय मुख्यातिथि थे जबकि जयकुमार ने इस बैठक की अध्यक्षता की | बैठक में उन 15 समाज सेवियों को पुष्प गुच्छ ,शाल और प्रशस्ति पत्र भेंट करके सम्मानित किया गया,जिन्होने सरकार द्वारा बार बार आग्रह के बावजूद भी उन्हें उनके देय अधिकारों जा सर्वेक्षण विस्थापितों के घर-घर जाकर एकत्रित किया ताकि न्यायालय में स्पष्ट रूप से यह उदद्घाटित किया जा सके कि सरकार ने दूसरे राज्यों के करोड़ों लोगों के लाभ के लिए उनसे क्या क्या जबररदस्ती छीना है और भाखड़ा विस्थापितों को भाखड़ा डैम प्रोजेक्ट का कोई भी लाभ दिये बिना उन्हें उजाड़ कर विभिन्न प्रकार की कठिनाइयाँ भुगतने के लिए छोड़ दिया गया | उन्होने कहाकि अब इसी आधार पर न्यायालय में याचिका दायर करके उन्हें उनके अधिकार दिये जाने का आग्रह किया जाएगा | सभा ने एक स्वर से विस्थापित हित में निस्वार्थ भाव से कार्य करने और समिति के विभिन्न अभियानों को सफल बनाने के प्रयास करने के लिए भाखड़ा विस्थापित और राज्य कर्मचारी महासंघ के पूर्व राज्य प्रधान और अब भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के राज्य महासचिव रामसिंह और नगर के युवा भाजपा नेता एवं पार्षद नरेंद्र पंडित की सराहना करते हुए उन्हें भी सम्मानित किया |
बैठक ने मुख्यमंत्री के जन्म दिवस पर उन्हें बधाई दी और केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा और जिला के तीनों भाजपा विधायकों तथा कांग्रेसी विधायक रामलाल ठाकुर का उन्हें सहयोग दिये जाने के लिए आभार ब्यक्त किया और कहाकी बहले ही वे इसमें सफल नहीं हो पाये हैं | बैठक में भारी संख्या में विस्थापितों ने भाग लिया |

