• Sat. May 9th, 2026

ग्राम पंचायत सुंगल में आयोजित किया गया वित्तीय साक्षरता शिविर

Byjanadmin

Jan 7, 2019


जनवक्ता डेस्क बिलासपुर

वित्तीय साक्षरता केन्द्र घुमारवीं के अंतर्गत ग्राम पंचायत विनोला के गांव सुंगल में नाबार्ड के तत्वाधान में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। यह जानकारी वित्तीय साक्षरता केन्द्र के समन्वयक राजेन्द्र ठाकुर ने दी। इस अवसर पर किसानों को जागरूक करते हुए उन्होंने हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसानों को बचत व ऋण सम्बन्धि योजनाओं, किसान क्रेडिट कार्ड, हिम स्वरोजगार क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री मुद्रा लोन, प्रधानमंत्री जन धन योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, एटीएम रूपए डेबिट कार्ड के प्रयोग करने बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देकर जागरूक किया। उन्होंने उपस्थित किसानों और लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेना का आग्रह किया।
इस अवसर पर शाखा प्रबन्धक हि0प्र0 राज्य सहकारी बैंक शाखा बिलासपुर मीरा भोगल ने भी बैंक के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए स्वयं सहायता समूह को भी आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए विभिन्न जानकारियां प्रदान की।
इस अवसर पर उप प्रधान ग्राम पंचायत बनोला संजीव डोगरा, वार्ड सदस्य बिमला देवी, धर्म सिंह, दिनेश शर्मा के अतिरिक्त अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *