• Sat. May 9th, 2026

पीर लखदाता मनोनीत पार्षद रोहित कुमार की अध्यक्षता में जिला के युवाओं की बैठक का आयोजन

Byjanadmin

Jan 7, 2019


जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
बिलासपुर के स्थानीय युवाओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय मे स्थित पीर लखदाता पार्क में नगर परिषद बिलासपुर के मनोनीत पार्षद रोहित कुमार की अध्यक्षता में जिला के युवाओं की बैठक का आयोजन किया गया | जिसमें सर्वसमिति से समजिक धार्मिक खेलकूद सांस्कृतिक कल्याणकारी संस्था कहलूर विकास संस्थान बिलासपुर का निर्माण किया | जिसमें सर्व समिति से शहर के सनी कुमार को प्रधान नियुक्त किया गया इसके अलावा उपप्रधान पद पर विवेक कुमार, महासचिव नाजिश अख्तर, सह सचिव पंडित भरत डोगरा, मुख्य सलाहकार रोहित कुमार, प्रेस प्रवक्ता प्रकित ( गिन्नी )एवं कार्यकारिणी सदस्यों में जैद खान , रजत, गौरव शर्मा ,अंकुश मेहता को लिया गया | इसके इलावा युवा स्वयंसेवी सदस्यों में मनीष कौंडल उर्फ पब्बी, राजा मेहता ,आदित्य डोगरा, सोहेब खान, मोनिश खान, मनोज गौतम को लिया गया | नगर परिषद बिलासपुर के पार्षद रोहित कुमार ने बताया कि सामाजिक गतिविधियों एवं पर्यावरण सरंक्षण नशे के खिलाफ जनहित मुद्दों के लिए कहलूर विकास संस्थान कार्य करेगा| इस मौके पर कहलूर विकास संस्थान बिलासपुर नवनियुक्त प्रधान सनी कुमार ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को जड़ से मिटाने के लिए कहलूर विकास संस्थान कार्य करेगा तथा युवाओं को रोजगार तथा शैक्षणिक सुविधा उपलब्ध करवाएगा| इसके अलावा बाल मजदूरी, बाल विवाह, विधवाओं को उनका हक दिलाना ,पार्कों की साफ सफाई एवं आवारा गायों की देखरेख इत्यादि समाजिक कार्यों के लिए संस्थान हमेशा प्रयासरत रहेगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *