• Sat. May 9th, 2026

परमिंदर कौर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव

Byjanadmin

Jan 8, 2019


जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
पंजाब राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महिला कांग्रेस में विभिन्न पदों पर महाराष्ट्र गोवा सहित अन्य प्रदेश इकाइयों के प्रभारी के तौर पर कार्य कर चुकी परमिंदर कौर को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद सुष्मिता देव ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की स्वीकृति के पश्चात फिर से महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है। पत्रकारों से बात करते हुए परमिंदर कौर ने बताया कि उन्होंने हमेशा काग्रेस पार्टी की समर्पित कार्यकर्ता के तौर पर महिलाओं को पार्टी के साथ जोड़ने के लिए डटकर कार्य किया है । इससे पहले भी केंद्र की कांग्रेस सरकार के दौरान और महिला अयोग महिला आयोग की अध्यक्ष कार्यकाल के दौरान केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों से ग्रामीण व ब्लॉक स्तर पर लोगों को जागरूक किया है। उन्होंने बताया कि सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो वास्तव में महिलाओं को समान अधिकार देने के लिए वचनबद्ध है । कांग्रेस ही समाज की उत्पीड़ित महिलाओं के लिए आवाज बुलंद कर रही है परमिंदर कौर ने कांग्रेस विशेषकर महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद सुष्मिता देव का उन्हें इतने महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती के लिए और कार्य करने का संकल्प दोहराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *