• Sat. May 9th, 2026

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रव्यापी आंदोलन में आप सहयोग करेगी : डॉ तेज प्रताप पांडेय

Byjanadmin

Jan 8, 2019


जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश के राज्य प्रवक्ता डॉ तेज प्रताप पांडेय ने कहा है कि वह हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व राष्ट्रीय फेडरेशन के आह्वान पर 8 और 9 जनवरी को किए जाने वाले राष्ट्रव्यापी आंदोलन में उनके साथ है । उन्होंने कहा कि ट्रेड यूनियनों की मांग एकदम जायज है कि मजदूरों का न्यूनतम वेतन 18000 रूपये लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि अगर आम आदमी पार्टी सत्ता में आती है तो वह इन सारी मांगों को लागू करने का भरसक प्रयास करेगी। उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी मिड-डे मील और आशा वर्कर को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाना चाहिए। मनरेगा में 120 दिन का रोजगार होना चाहिए और राज्य सरकार को न्यूनतम वेतन लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि कॉन्ट्रैक्ट तथा आउट सोर्स को समाप्त करके उनको स्थाई रोजगार दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन नीति को बहाल किया जाना चाहिए और समान काम का समान वेतन दिया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि बैंक, बीमा, बीएसएनल, रक्षा, बिजली व परिवहन आदि में विनिमेश बंद किया जाना चाहिए तथा वेलफेयर बोर्ड में निर्माण मजदूरों का पंजीकरण किया जाना चाहिए। पांडेय ने कहा कि श्रम कानूनों में मजदूर विरोधी फेरबदल को एकदम से बंद किया जाना चाहिए और सबसे बड़ी बात महंगाई पर रोक लगाई जानी चाहिए। क्योंकि पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की कीमतें इतनी अधिक बढ़ गई है कि आम आदमी का जीना कठिन हो गया है। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी इन सभी मुद्दों को लेकर लोकसभा चुनाव में उतर रही है और लोगों का जो भरोसा भाजपा और कांग्रेस से उठ गया है उसको कायम रखने के लिए लोगों से आग्रह कर रही है कि इस बार लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को सहयोग दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *