• Sat. May 9th, 2026

व्यास उत्सव मेला 2019 में होगा रक्तदान शिविर का आयोजन : कर्ण चन्देल

Byjanadmin

Jan 8, 2019


जनवक्ता ब्यूरो बिलासपुर

महृषि वेद व्यास जी को समर्पित व्यास उत्सव मेला (2019) का आयोजन इस वर्ष भी धूमधाम से किया जाएगा। व्यास उत्सव मेला 2019 में इस वर्ष व्यास रक्तदाता समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। यह जानकारी व्यास रक्तदाता समिति के अध्यक्ष कर्ण चन्देल ने दी। उन्होंने बताया कि ब्लड बैंक में चल रही रक्त की कमी व मरीजों को रक्त उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से इस रक्तदान शिविर का आयोजन आगामी 26 जनवरी को बास्केटबॉल मैदान बिलासपुर में किया जा रहा है। यह शिविर गणतंत्र दिवस के दिन आयोजित किया जायेग। शिविर सुबह 11 बजे के 3 बजे तक चलेगा। जिसमे आप सभी स्वेच्छा से रक्तदान कर सकते है। कर्ण चन्देल ने बताया कि रक्तदान शिविर में खासतौर पर दम्पति रक्तदान भी रखा गया है। जिसमे पति व पत्नी एक साथ रक्तदान कर सकते है। कर्ण चन्देल ने दम्पतियों व आम जनमानस से 26 जनवरी को आयोजित होने वाले इस रक्तदान शिविर में बढ़चढ़ कर भाग लेने आह्वाहन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *