• Sat. May 9th, 2026

जगत प्रकाश नड्डा ने अपने निवास स्थान बिलासपुर में मनाया लोहड़ी का त्यौहार

Byjanadmin

Jan 13, 2019

अपनी पत्नी डॉ मल्लिका नड्डा के साथ पूजा करते केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा

जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा रविवार सांय बिलासपुर पहुंचे। बिलासपुर में कुछ देर रुकने के बाद नड्डा अपने पैतृक निवास विजयपुर गए । वहां उन्होंने परिवार के साथ लोहडी की पूजा की और अंगीठा प्रज्वलित किया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी डॉ मल्लिका नड्डा भी साथ रहीं। विधिवत पूजा करने के पश्चात नड्डा अपने परिजनों मित्रों तथा कार्यकर्ताओं से मिले और एक दूसरे को लोहड़ी की मुबारकबाद दी । इस अवसर पर मूंगफली, रेवड़ी व गज्जक भी बांटी गई। गौर रहे कि जगत प्रकाश नड्डा हर वर्ष लोहड़ी का त्यौहार अपने घर पर ही मनाते हैं। सोमवार को नड्डा पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मिलेंगे और दोपहर बाद दिल्ली लौट जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *