• Sat. May 9th, 2026

मुख्यमंत्री ने शहर के लोगों के साथ शिमला में मनाई लोहड़ी

Byjanadmin

Jan 13, 2019

जनवक्ता डेस्क बिलासपुर

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपनी धर्मपत्नी डॉ. साधना ठाकुर सहित रविवार सायं उनके सरकारी आवास ओक ओवर में शिमला शहर के लोगों के साथ लोहड़ी मनाई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री को लोहड़ी की शुभकामनाएं देने पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने लोहड़ी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्यौहार उनके जीवन में समृद्धि व खुशहाली लेकर आएगा।


उन्होंने लोकनर्तक दल के साथ हिमाचल के लोकप्रिय नृत्य नाटी में भी योगदान दिया
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव संजय कुंडू, प्रधान सचिव आबकारी एवं कराधान जे.सी. शर्मा, सचिव भाषा एवं संस्कृति डॉ. पूर्णिमा चौहान, उपायुक्त अमित कश्यप, पुलिस अधीक्षक ओमापति जमवाल सहित भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *