जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
एनटीपीसी कोलडैम के महाप्रबंधक एसएम चौधरी ने वाहोट-कसोल में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस व नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर के सहयोग से युवाओं द्वारा संचालित खेलकूद प्रतियोगिता के प्रयास को नमन किया और सराहना की । इस अवसर पर युवाओं से अपनी उर्जा सकारात्मक दिशा में लगाने और स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर समाज के नवनिर्माण में अपना सहयोग करने की अपील की । विवेकानंद युग पुरुष थे इसलिए युवा अपने आप में उनकी जीवन शैली को उतारे। कहा युवा ही किसी भी देश की प्रगति का आधार है। युवा देश और समाज को नए शिखर पर ले जाते हैं। युवा देश का वर्तमान है तो भूतकाल और भविष्य सेतू भी है। हमारे देश में युवाओं में अपार संभावनाएं है। आज के युवाओं को मेरा सुझाव है कि उन्हें स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेनी चाहिए स्वामी विवेकानंद जी के मूल मंत्र उठो जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको को व्यवहार में लाकर समाज के नवनिर्माण में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि दूर दराज क्षेत्रों से आए छोटे छोटे बच्चों के अंदर प्रतिस्पर्धा देखने को मिली जो समाज और उनके विकास में लाभदायक सिद्ध होगी। युवाओं के उचित मार्गदर्शन के लिए अति आवश्यक है उनकी क्षमता का सदुपयोग किया जाए । इससे पूर्व विवेकानंद युवा मंडल वाहोट कसोल ने मुख्यातिथि व उनके साथ आये विशेष अतिथि को शाल व टोपी तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

